
इंडियन आइडल: फिनाले से पहले एविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट, टूटा जीत का सपना
AajTak
सेमी फिनाले में स्पेशल मेहमान बनकर आएंगे करण जौहर. यूं कहें कि सेमी फिनाले में दर्शकों को करण जौहर स्पेशल एपिसोड देखने को मिलेगा. कंटेस्टेंट्स उनकी फिल्मों के गाने गाएंगे. खबरें थीं कि ग्रैंड फिनाले से पहले स्याली कांबले एलिमिनेट हो गई हैं.
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले की धूमधाम से तैयारी चल रही है. शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. इनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहार ताउरो, स्याली कांबले, शनमुख प्रिया शामिल हैं. लेकिन इनमें से किसी एक का सफर ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले खत्म हो जाएगा. सेमी फिनाले में कौन कंटेस्टेंट बाहर हुआ है इसे लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












