
इंटरसेप्टर एडी-1: भारत के आसमान का कवच, धरती से 100 KM की ऊंचाई पर दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल होंगे ध्वस्त
AajTak
इंटरसेप्टर एडी-1 के सफल परीक्षण के साथ ही भारत बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस को 'नेक्स्ल लेवल' तक ले गया है. इंटरसेप्टर एडी-1 लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और एयरक्राफ्ट को पृथ्वी के वायुमंडल में और उससे बाहर दोनों जगह डिटेक्ट कर सकता है और इसे नष्ट भी कर सकता है.
बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को दुरुस्त करने की दिशा में भारत ने एक और कामयाबी हासिल की है. अब भारत दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइलों और एयरक्राफ्ट्स को आसमान में उड़ा देने की क्षमता को 'नेक्स्ट लेवल' तक ले गया है. पाकिस्तान और चीन के द्वारा बैलिस्टिक साजो-सामान विकसित करने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए ये भारत की अहम कामयाबी है.
इसी सिलसिले में भारत ने मंगलवार को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लार्ज किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट के साथ फेज़- II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है.
क्या है इंटरसेप्टर एडी-1
इंटरसेप्टर एडी-1 एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ एयरक्राफ्ट के लो एक्सो-एटमॉस्फेरिक और एंडो-एटमॉस्फेरिक इंटरसेप्शन दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है. यानी कि इंटरसेप्टर एडी-1 लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और एयरक्राफ्ट को पृथ्वी के वायुमंडल में और उससे बाहर दोनों जगह डिटेक्ट कर सकता है और इसे नष्ट भी कर सकता है.
इंटरसेप्टर मिसाइल एक एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे दुश्मन देश की इंटरमीडिएट रेंज और अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (Intercontinental Ballistic Missiles-ICBM) जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों को ध्वस्त करने के लिए डीआरडीओ ने विकसित किया है.
देश के सभी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस हुए शामिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










