
इंटरव्यू के लिए निकली, नहीं लौटी घर... त्रिची के जंगल में मिली युवती की जली हुई लाश
AajTak
तमिलनाडु के तिरुचि में 22 वर्षीय युवती की जली हुई लाश जंगल में मिली. युवती नौकरी इंटरव्यू के लिए घर से निकली थी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से खोजकर शव बरामद किया. बेटी की जली लाश देखकर मां रो-रोकर बुरा हाल कर लिया. सिरुगनूर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं बीजेपी ने डीएमके सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
तमिलनाडु के त्रिची जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 22 वर्षीय एक युवती नौकरी के लिए इंटरव्यू देने घर से निकली थी. मगर, जंगल में युवती की जली हुई लाश मिली. मृतका श्रीनिवासपुरम की रहने वाली थी और हाल ही में उसने एमएससी गणित की पढ़ाई पूरी की थी. गुरुवार को उसने परिवार को बताया था कि वह एक इंटरव्यू देने जा रही है, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी.
जंगल से बरामद हुआ जला हुआ शव
युवती के शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, जिसमें उसका सिग्नल सनमंगलम के जंगल क्षेत्र में मिला. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक महिला का जला हुआ शव मिला है.
यह भी पढ़ें: त्रिची एयरपोर्ट पर दीवार से टकराया एअर इंडिया का विमान, हलक में फंसी 136 यात्रियों की जान
शव की पहचान उसी लापता युवती के रूप में हुई. पुलिस ने शव को जिला सरकारी अस्पताल भेजा. जब पीड़िता की मां ने बेटी के जले हुए शरीर को देखा तो वह फूट-फूट कर रो पड़ीं.
पुलिस जांच जारी, राजनीति में उठे सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










