
इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, RAF की तैनाती, हिंसा की आग में झुलस रहा सासाराम-बिहारशरीफ, स्कूल-मदरसे बंद
AajTak
नालंदा के बिहारशरीफ में हुई हिंसा के बाद वहां हालात गंभीर बने हुए हैं. दो पक्षों के बीच हो रही हिंसक झड़प के बाद नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है जबकि 144 पहले से लागू है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें.
रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग में बिहार अभी तक दहक रहा है. सासाराम और बिहार शरीफ में फिर से भड़की हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है. इनमें से कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. शनिवार रात सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया. धमाके में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया. हालत गंभीर देखकर सभी को बाद में बीएचयू रेफर कर दिया गया. रोहतास में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद है.
छावनी में तब्दील हुआ शहर
नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार शाम को ताजा हिंसा के दौरान 12 राउंड गोलियां चलीं जबकि काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग हुई. सासाराम में पुलिस टीम, स्पेशल टॉस्क फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया. पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती हो चुकी है. रोहतास में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को 4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.
ये भी पढ़ें- 'पहले नीतीश पलटूराम थे, अब उनके अधिकारी भी हो गए हैं', गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बोला हमला
हिंसा में अब तक के अपडेट 1- हिंसा केस में अब तक 26 गिरफ्तार 2- रोहतास में सरकारी स्कूल-मदरसे 4 अप्रैल तक बंद 3- बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू 4- सासाराम में धारा 144 लागू 5- गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, नवादा में आज तय वक्त पर रैली
राजनीति हुई तेज हिंसा पर पुलिस की तरफ से लगातार कई ट्वीट भी किए गए हैं. बिहार में हिंसा को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी में वार-पलटवार चल रहा है. नीतीश कुमार को जहां हिंसा में 'इधर-उधर की साजिश' नजर आई तो वहीं बीजेपी नेता औऱ केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कटाक्ष करते हुए कहा- टोपी पहन लेते तो अमित शाह की रैली नहीं रुकती. गिरिराज सिंह ने कहा कि सासाराम और नालंदा की घटना बता रही की सैंया कोतवाल बन गए हैं,अगर साजिश होती तो ताजिया पर पत्थर चलते.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










