
इंजीनियर बर्खास्त, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना... एक्सप्रेस-वे की खस्ता हालत के बाद NHAI का एक्शन
AajTak
दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर खामियों का वीडियो वायरल होने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अथॉरिटी इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है और ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित साइट इंजीनियर को भी टर्मिनेट किया गया है.
देश भर में सड़कों के निर्माण और मरम्मत में लापरवाही के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. अलवर में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक्सप्रेस-वे पर चल रही कार सड़क में खामियों को वजह से हवा में उछलती दिख रही है. वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया और ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
इस मामले में NHAI ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार मामले की जांच की गई है और जिम्मेदार अधिकारियों/एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.
NHAI ने कहा कि वक्त रहते खामियों को दूर न करने के मामले में ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही निर्माण कार्य की ठीक से देखभाल न करने और अपने काम में लापरवाही के चलते अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर-कम-रेजिडेंट इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके अलावा संबंधित साइट इंजीनियर को भी टर्मिनेट किया गया है.
संबंधित पीडी और मैनेजर (टेक) को खामियों के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किए गए वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का है.
बता दें कि अलवर में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे को सुपर एक्सप्रेस वे भी कहा जाता है. इस पर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं. एक्सप्रेस वे पर राजस्थान के अलवर व दौसा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं. इसका मुख्य कारण एक्सप्रेस वे पर सड़क का ऊंचा नीचा होना, खराब बैलेंस व गड्ढे हैं. जगह-जगह एक्सप्रेस- वे पर बारीक गिट्टी भी फैली हुई है. कई जगह पर पानी जमा है और सड़क धंस गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










