
'इंजीनियर्ड नैरेटिव...', यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस
AajTak
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि राजभवन की एक कर्मचारी ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए कोलकाता पुलिस के पास पहुंची.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेताओं ने गुरुवार को दावा किया कि राजभवन में काम करने वाली एक महिला ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ राज्यपाल ने इन आरोपों से इनकार किया है, इसे "इंजीनियर्ड नैरेटिव" कहा है. टीएमसी नेताओं ने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए कोलकाता पुलिस के पास पहुंची.
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “राजभवन छेड़छाड़ मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है! यौन उत्पीड़न पीड़िता ने खुलासा किया है कि और भी महिलाओं को इसी तरह परेशान किया गया! अगर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह सच में नारी का सम्मान में यकीन रखते हैं, तो उन्हें इन पीड़ितों के लिए इंसाफ सुनिश्चित करना चाहिए.”
'बदनाम करने की कोशिश...'
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की एक कोशिश है. सच्चाई की जीत होगी, मैं इंजीनियर्ड नैरेटिव से नहीं डरने वाला हूं. अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी फायदा चाहता है, तो ऊपर वाला उसका भला करे. लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते.
कोलकाता पुलिस की डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी ने कहा कि पुलिस को 2 मई शाम 5 बजे राज्यपाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली.
यह भी पढ़ें: 'प्रभावित हो सकती है चुनावी प्रक्रिया...', बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस के कूच बिहार जाने पर ECI ने लगाई रोक

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








