
इंजीनियरिंग छात्र ने महाराष्ट्र में उगाया 1000 रुपये प्रति किलो बिकने वाला केसर, अपनाया ये तरीका
AajTak
नंदुरबार के हर्ष मनीष पाटिल नाम के एक इंजीनियरिंग छात्र ने इस फार्म की शुरुआत की है. भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की ठंडी हवा वाले क्षेत्र और जलवायु से उत्पन्न होने वाली यह फसल अब महाराष्ट्र जैसे गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में भी उगने लगी है. कृषि क्षेत्र में यह अनोखा प्रयोग व्यापक रूप से देखा गया है.
अब तक केसर की खेती के लिए सिर्फ कश्मीर ही जाना जाता है. हालांकि, इसकी खेती अब महाराष्ट्र जैसे गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में भी होने लगी है. महाराष्ट्र के नंदुरबार जैसे गर्म वातावरण वाले इलाके में एक कंप्यूटर इंजीनियरिग के छात्र ने टेक्नोलॉजी के सहारे केसर उगाने में सफलता हासिल की है.
केसर की खेती के लिए टेक्नोलॉजी का लिया सहारा
महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले हर्ष मनीष पाटिल एक इंजीनियरिंग छात्र हैं. वह डी.वाई पाटिल कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं .उन्होंने कृषि को अपने पिता की पारंपरिक खेती से अलग पैसा कमाने के विकल्प के तौर पर विकसित करने को सोचा. उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया. इसके लिए उन्होंने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया.
15 बाय 15 के कमरे में केसर की खेती
केसर की खेती के लिए ठंडी जलवायु आवश्यक है. इसके लिए इस युवा किसान ने लगभग 15 बाय 15 के कमरे में अपना सेटअप तैयार किया. कमरे में एसी की व्यवस्था की. फिर कश्मीर के पंपोर से मोगरा किस्म का केसर लेकर आएं. केसर की खेती के अनुकुल वातावरण बनाने के लिए उन्होंने पूरे कमरे में थर्माकोल चिपका दिया. इससे मोगरा केसर के उगने के लिए एक पूरक वातावरण तैयार हुआ. बता दें मोगरा केसर लगभग 1000 रुपये प्रति किलो है.
प्रथम चरण में तीन सौ ग्राम केसर

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








