
इंजन फेल, बर्ड हिटिंग या कुछ और... हादसे से पहले पायलट ने कही थी Thrust न मिलने की बात
AajTak
इस हादसे ने सिर्फ विमान में सवार लोगों की जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि अपनी चपेट में अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों और डॉक्टरों को भी अपनी जद में ले लिया. विमान पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से ही टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से जा टकराया. इस हॉस्टल में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे.
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक भीषण हादसे का शिकार हो गई. टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान अचानक संतुलन खो बैठा और मेघाणीनगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया. इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में क्रू समेत कुल 242 लोग सवार थे.
इस हादसे ने सिर्फ विमान में सवार लोगों की जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि अपनी चपेट में अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों और डॉक्टरों को भी अपनी जद में ले लिया. विमान पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से ही टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से जा टकराया. इस हॉस्टल में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे.
अब सवाल है कि इस हादसे का कारण क्या रहा होगा? सारी चर्चा इसी सवाल पर अटक रही है कि ऐसा क्या हुआ कि सिर्फ कुछ ही सेकेंड में ये विमान क्रैश हो गया. दरअसल, विमान हादसे का सबसे बड़ा कारण होता है इंजन का फेल हो जाना. ऐसे यात्री विमान में दो इंजन होते हैं और अगर एक इंजन फेल होता है तो भी दूसरा इंजन काम करता है और विमान सुरक्षित रहता है. इसीलिए इस केस में ये असंभव माना जा रहा है कि ये हादसा विमान के इंजन फेल होने से हुआ होगा.
विमान हादसे के होते हैं ये कारण
विमान हादसे का दूसरा बड़ा कारण होता है बर्ड हिटिंग यानी कि अगर कोई चिड़िया या वस्तु विमान से टकरा गई तो प्लेन में आग लग जाती है और वो क्रैश हो जाता है. लेकिन जब ये विमान नीचे गिर रहा है तो इसमें कहीं ऐसा नहीं दिख रहा है कि उसमें आग लगी हो. नीचे गिरने के बाद ब्लास्ट होता है.
हादसे का तीसरा कारण होता है टेक्निकल फॉल्ट यानी तकनीकी खामी. अब ये तकनीकी खामी कुछ भी हो सकती है. वैसे फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले उसकी पूरी जांच होती है. और उसके बाद ही प्लेन उड़ान भरता है. इस केस में टेक्निकल फॉल्ट ही हादसे का कारण बताया जा रहा, क्योंकि पायलट ने आखिरी समय पर ये कहा था कि उन्हें THRUST नहीं मिल रहा है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








