
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, UK सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
AajTak
टीम इंडिया इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल और मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जबकि महिला टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी.
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीम को यूनाइटेड किंगडम सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने परिवार को दौरे पर साथ लाने की अनुमति दे दी है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में करीब 4 महीने रहेगी. टीम इंडिया यहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जबकि महिला टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी. भारतीय टीम दौरे से पहले मुंबई के एक होटल में क्वारनटीन है. पुरुष और महिला टीम परिवार के साथ 3 जून को लंदन पहुंचेगी. यहां से दोनों टीमों को साउथैम्पटन ले जाया जाएगा, जहां खिलाड़ी और उनका परिवार फिर से क्वारनटीन होगा. क्वारनटीन पूरा करने के बाद पुरुष टीम साउथैम्पटन में ही रहेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक WTC का फाइनल खेलेगी. वहीं, महिला टीम साउथैम्पटन से ब्रिस्टल रवाना हो जाएगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











