
इंग्लैंड की हैना ने आगरा के छोरे से की शादी, गोबर उठाने में भी नहीं है परहेज, देखिए Video
AajTak
इंग्लैंड की एक युवती का दिल आगरा के रहने वाले एक लड़के पर आ गया. इसके बाद युवती हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके भारत आई और हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. दोनों तीन साल पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. शादी करने के बाद युवती ने जानवरों का दूध निकालने से लेकर गोबर उठाने तक की इच्छा जताई है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी सुर्खियों में है. यहां एक गोरी मेम जिले के लड़के के साथ सात फेरे लिए. दोनों की मुलाकात 3 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों के बीच लव अफेयर हो गया. इसके बाद गोरी मेम ने शादी के बंधन में बंधने की ठान ली और ईश्वर को साक्षी मानकर कसम खाई कि प्यार को पति बनाकर हर पल साथ रहेंगी.
आगरा के बमरौली कटारा गाड़े के नगला गांव निवासी पालेंद्र सिंह(28 साल) जिले की ही प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं. कोविड की पहले लहर में वो सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट शेयर किया करता था. जोकि धार्मिक मामलों पर होते थे. इसी दौरान वह इंग्लैंड की हैना हाबिट(नर्स) के संपर्क में आया. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे. धीरे-धीरे बातें आगे बढ़ती गईं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया.
हिंदू रीति रिवाज से की शादी
पालेंद्र ने बताया कि 3 साल के अफेयर के बाद हम दोनों ने आपसी और दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी करने का निर्णय लिया. गांव के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली. इस दौरान सभी ने नव-दंपती को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं.
जानवरों का दूध निकालना सीखूंगी
हैना ने बताया कि उन्हें भारतीय रीति रिवाज बहुत पसंद हैं. शादी के बाद हिंदी सीखने की कोशिश करूंगी. साथ ही यहां के परिवेश में खुद को ढालूंगी. इंग्लैंड और यहां के माहौल में बहुत अंतर है. नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगता है. अगर मौका मिला तो गाय का गोबर उठाना और जानवरों का दूध निकालना भी सीखूंगी. पालेंद्र के परिवार में एक बड़ा भाई, छोटी बहन और मां-बाप हैं. पिता किसान और मां ग्रहणी है. बड़ा भाई पोलैंड में नौकरी करता है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








