
आ रहा OnePlus 15, इसमें होगा क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर
AajTak
OnePlus 15 का ऑफिशियल टीजर आ चुका है, जिससे पता चलता है कि कंपनी जल्द ही अपना नेक्स्ट फ्लैगशिप हैंडसेट लेकर आ रही है. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि कंपनी क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर का यूज किया जाएगा. इस फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है, जो जल्द ही लॉन्च होगा. इसको लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है. इसके अंदर कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे. इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर का यूज किया जाएगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया है.
वनप्लस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक स्मार्टफोन का वीडियो पोस्ट किया है और इस फोन के बारे में Sand Storm बताया है. इंस्टा पोस्ट में इसके साथ OnePlus 15 टैग का यूज किया है, जिससे साफ हो जाता है कि यह अपकमिंग OnePlus 15 है.
मिलेगा क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट
कंपनी क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर का यूज करेगी, जिसका नाम Snapdragon 8 Elite Gen 5 है. इसकी जानकारी कंपनी पहले दे चुकी है. वनप्लस इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट ने टीजर पेश किया है. परफॉर्मेंस के लिहाज से ये फोन iPhone 17 को टक्कर दे सकता है.
OnePlus का पोस्ट

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











