
'आस्था दिखाएं, एग्रेशन नहीं...', अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर PM मोदी ने मंत्रियों को किया सचेत
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को बेवजह बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दी. बीते शुक्रवार को हुई इस मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि मंत्रियों को सरकार की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा कि मंत्री आस्था दिखाएं, एग्रेशन नहीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को कई सख्त निर्देश दिए. पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों को खासकर सचेत किया. मीटिंग में पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा कि आस्था दिखाएं, लेकिन एग्रेशन नहीं.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को किसी भी तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सरकार की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान पीएम ने मंत्रियों से कहा कि वो अपने-अपने क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसका ख्याल रखें.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने-अपने इलाके के लोगों को 22 जनवरी के बाद ही रामलला के दर्शन करवाने लेकर जाएं. दरअसल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसमें देश के चुने हुए लोगों को न्योता दिया गया है. इसके बाद भी ऐसी संभावना है कि भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं, जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को ऐसे निर्देश दिए हैं.
125 परंपराओं के संत-महात्मा, 13 अखाड़े, 6 दर्शन के धर्माचार्य होंगे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसे गया बुलावा?
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में 125 संत परंपराओं के संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा 13 अखाड़ों तथा 6 सनातन दर्शन के धर्माचार्य भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे. देश के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे- खेल, मनोरंजन, विज्ञान, न्याय और अन्य क्षेत्रों से ढ़ाई हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. चंपत राय के मुताबिक 50 देशों से करीब 100 मेहमान भी अयोध्या पहुंचेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










