
आसानी से पूरा होगा अमेरिकन ड्रीम! यूएस आर्मी में काम कर रहीं भारत की शिल्पा ने बताया रास्ता
AajTak
ट्रंप प्रशासन ने आते ही अमेरिका में प्रवासियों की एंट्री पर काफी हद तक रोक लगा दी है और ट्रंप अवैध प्रवासियों को वापस भेज रहे हैं. उन्होंने अमेरिका में रह रहे हजारों भारतीयों का अमेरिकी नागरिक बनने का सपना भी चकनाचूर कर दिया है. लेकिन अमेरिकी नागरिक बनने का एक आसान रास्ता भी है जिसके लिए आपको अमेरिकी सेना में अपनी सेवाएं देनी होगी.
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली 38 वर्षीय शिल्पा चौधरी भारतीय नागरिक हैं. लेकिन इस समय वो अमेरिकी सेना में अपनी सेवा दे रही हैं. जिस उम्र में अधिकतर लोग अपने जीवन में स्थिरता की ओर बढ़ते हैं, उस उम्र में शिल्पा चौधरी ने अमेरिका की सेना में सैनिक बनने का फैसला किया. ग्रीन कार्ड होल्डर होने के कारण उन्हें अमेरिकी सेना में भर्ती होने की इजाजत मिली. शिल्पा अमेरिकी सेना के अपने अनुभवों को अपने यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर शेयर करती हैं.
अमेरिका में, खासकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में, किसी भारतीय का अमेरिकी सेना में सेवा देना विरोधाभासी लग सकता है, क्योंकि अमेरिकी राजनीति में लंबे समय से एंटी-इमिग्रेंट एजेंडा हावी रहा है. यह व्यवस्था ट्रंप प्रशासन की नीतियों के उलट लगती है.
ट्रंप प्रशासन की नीतियों ने खास तौर पर भारतीयों को प्रभावित किया है. H-1B वीजा अब पहले की तुलना में भारतीयों के लिए और अधिक दूर की कौड़ी बन गई है क्योंकि ट्रंप ने इसकी फीस लगभग 88 लाख रुपये तक बढ़ा दी है. जनवरी 2025 से अब तक ट्रंप प्रशासन 2,700 से ज्यादा भारतीयों सहित हजारों अप्रवासी नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित कर चुका है.
अमेरिकी रक्षा विभाग उन लोगों को सेना में भर्ती करती है जो कानूनी स्थायी निवासी (Green Card holders) होते हैं. कई ग्रीन कार्ड होल्डर यूएस आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में इसलिए शामिल होते हैं क्योंकि इससे उनके नागरिकता मिलने का रास्ता आसान हो जाता है.
शिल्पा चौधरी अपने एक वीडियो में बताती हैं कि अमेरिकी सेना में कई तरह के भत्ते और लाभ मिलते हैं. एक एंट्री लेवल E1 स्तर के सैनिक को लगभग 2,000 डॉलर (लगभग ₹1.6 लाख) मासिक वेतन मिलता है, साथ ही हाउसिंग अलाउंस और सब्सिस्टेंस अलाउंस जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं.
वो बताती हैं कि प्रमोशन रेगुलर फिजीकल और निशानेबाजी टेस्ट पर निर्भर करता है. साथ ही सेना हर साल 4,000 डॉलर (₹3.3 लाख) की शैक्षणिक मदद देती है, जो सैनिक और उनके पति/पत्नी दोनों के लिए होती है. इसके अलावा जीआई बिल (GI Bill) के तहत सैनिक चार साल की सेवा के बाद कॉलेज या मास्टर की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार से ले सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








