
'आसमान से पैसे निकाले...' दुनिया का सबसे ऊंचा ATM, कैश निकालने वालों की लगती है लाइन!
AajTak
पहाड़ की चोटी पर बने इस ATM से पैसे निकलाकर कई लोग कहते हैं कि उन्होंने 'आसमान से पैसे निकाले हैं'. पर्यटक इस ATM में जाना एक सम्मान समझते हैं. यहां से पैसे निकालने की तस्वीरें क्लिक कर वे उन्हें अपनी यादों में संजोते हैं. औसतन 15 दिनों के भीतर यहां से लगभग 40-50 लाख रुपये निकाले जाते हैं.
आजकल आपको हर बड़े चौराहे पर ATM लगे मिल जाएंगे. कैश निकालने में लोगों को दिक्कत ना हो, इसलिए थोड़ी-थोड़ी दूर पर ही ATM बनाकर लोगों की जिंदगी आसान बनाई जा रही है. लेकिन एक ATM ऐसा है जो पहाड़ की चोटी पर स्थित है. ये दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम (World’s Highest ATM) है. यहां पहुंचने के लिए बादलों से गुजरना पड़ता है. लेकिन फिर भी इससे पैसे निकलवाने वालों की लाइन लगी रहती है.
ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि इतनी ऊंचाई पर बिना बिजली के ये ATM काम कैसे करता है. साथ ही इस ATM से पैसे निकालने में लोगों की इतनी दिलचस्पी क्यों है? तो आइए जानते हैं...
बर्फ के पहाड़ों पर स्थित है ये ATM
बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची ये कैश मशीन (ATM) चीन और पाकिस्तान के बीच खंजराब दर्रे की सीमा पर है. पाकिस्तान के बर्फ से लदे पहाड़ों वाले इस इलाके में बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी आते हैं. ये एक पर्यटक स्थल के तौर पर जाना जाता है.
ऐसे में National Bank of Pakistan (NBP) ने यहां ATM लगाने का फैसला किया और साल 2016 में ATM को यहां स्थापित किया गया. बिजली की पहुंच ना होने की वजह से इसे चलाने के लिए सौर और पवन ऊर्जा की मदद ली गई. 4693 मीटर की ऊंचाई पर बने इस एटीएम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज है.
'आसमान से पैसे निकाले हैं'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












