
आसनसोल रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़, प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेन पकड़ने की मारा-मारी
AajTak
आसनसोल स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की विफलता देखने को मिली, जब मुंबई के लिए ट्रेन के समय माहौल बिगड़ गया. डीआरएम के निर्देशों के बावजूद प्रबंधन में खामियां रही, जो सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. बीती रात नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद अन्य अहम स्टेशनों को सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद यह ताजा घटना सामने आई है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान जाने के बाद रेलवे ने सभी बड़े स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए थे. इस पर कार्रवाई करते हुए डीआरएम ने आसनसोल स्टेशन पर भी भीड़ प्रबंधन को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए, लेकिन मंगलवार शाम को आसनसोल से मुंबई के लिए रवाना होने वाली वीकली ट्रेन के समय स्टेशन पर एक बार फिर भीड़ को बेकाबू होता देखा गया.
शरू में, रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए अलग से एंट्री की व्यवस्था की थी. यात्रियों को एक साथ एंट्री न करने देने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी और उन्हें टुकड़ों में बांटकर भेजा जा रहा था. सामने आए रेलवे स्टेशन के वीडियो में देखा भी जा सकता है कि पुलिस टीम लोगों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढ़ा रहे हैं. हालांकि, लोगों की संख्या अचानक बढ़ने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, पीड़ितों की मदद का ऐलान
सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बावजूद बेकाबू हुई भीड़
सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बावजूद, भीड़ को संभालने में खासा संघर्ष करना पड़ा. स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने यात्रियों के प्रवेश के बाद उन्हें व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया. ट्रेन के आसनसोल छोड़ने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई.
आसनसोल स्टेशन पर रेलवे के सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बावजूद, हालात बेकाबू होते दिखे. इस घटना ने रेलवे प्रशासन पर फिर से सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. डीआरएम द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की विफलता ने यात्रियों के सुरक्षा प्रबंधों पर चिंता पैदा की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










