
आवास की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी, कोर्ट से केंद्र को निर्देश देने की मांग
AajTak
पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आवास की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. इसके लिए उन्होंने संविधान की धारा 14 और 21 का हवाला दिया है.
पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका में उन्होंने मांग की है कि अदालत केंद्र को निर्देश दे कि उनके आवासीय परिसर की पर्याप्त सुरक्षा की जाए.
Z श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले स्वामी ने संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत मिले जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि अदालत उनके घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र को निर्देश जारी करे.
वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने गुरुवार को मुख्य न्यायधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच के सामने उनका पक्ष रखा.
अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि जब स्वामी ने सरकारी आवास की फिर से आवंटन की मांग करते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था तब केंद्र द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उनके निजी आवास पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं किया गया है. अब मामले की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.
गौरतलब है कि जब स्वामी का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया था और उन्हें अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा गया था, तो उन्होंने Z श्रेणी के सुरक्षा वाले व्यक्ति होने की बात पर विचार करते हुए सरकारी आवास के आवंटन को जारी रखने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था.
इस पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने यह कहते हुए इस तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था कि उन्हें मूल रूप से 5 साल के ही इस आवास का आवंटन किया गया था जिसका समय अब समाप्त हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










