
आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, घर के बाहर खेलते समय किया हमला
AajTak
यूपी के आगरा में आवारा कुत्तों ने एक मासूम पर हमला कर उसकी जान ले ली. इस घटना के बाद बच्ची के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है. लोगों ने लाठी-डंडे लेकर गांव से कुत्तों को खदेड़ा. लोगों ने बताया कि बच्ची अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. कुत्ते हिंसक हो चुके हैं और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. यहां डौकी थाना क्षेत्र के गांव कुई कुमारगढ़ में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची की जान ले ली. यह घटना उस समय हुई, जब बच्ची अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी उस पर कुत्तों ने हमला किया. जब लोगों ने शोर सुना तो दौड़े और कुत्तों को भगाया.
जानकारी के अनुसार, पांच साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने दोनों बच्चियों पर हमला कर दिया. कुत्तों ने दोनों बच्चियों को घेरकर बुरी तरह नोंच डाला.
बच्चियों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और कुत्तों के झुंड को हटाया. इसके बाद ग्रामीण तुरंत दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है. उसका इलाज किया जा रहा है.
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश, गांव से कुत्तों को खदेड़ा
लोगों ने कहा कि दोनों चचेरी बहनें 5 साल की कंचन और 8 साल की रश्मि अपने घर के बाहर बाग में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने दोनों पर हमला कर दिया. कुत्तों ने दोनों बच्चियों को लहूलुहान कर दिया था.
इस घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है. बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर कुत्तों को गांव से खदेड़ रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










