
आर्यन खान को शाहरुख ने ड्रग्स लेने से मना किया था, अरबाज मर्चेंट ने बताया
AajTak
मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को NCB से क्लीनचिट मिल गई है. इस मामले से जुड़े आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट ने कहा है कि आर्यन खान ने उनसे क्रूज पर ड्रग्स नहीं ले जाने के लिए कहा था.
मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से क्लीन चिट मिल गई है. इस केस से जुड़े एक्टर अरबाज मर्चेंट आर्यन खान के दोस्त हैं. उनका कहना है कि आर्यन खान ने उनसे कहा था कि क्रूज पर ड्रग्स न लें, क्योंकि NCB यहां एक्टिव है. आर्यन खान ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें किसी भी अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से ड्रग्स के सेवन से दूर रहने को कहा है. हालांकि, इस चेतावनी के बावजूद अरबाज जूतों में छुपा कर थोड़ा सा गांजा लेकर आए थे.
बताई ड्रग्स की कहानी
अरबाज ने गिरफ्तारी के तीन दिन बाद छह अक्टूबर को एनसीबी अधीक्षक वीवी सिंह को दिए अपने बयान में कहा था कि उनके पास से बरामद ड्रग्स एक ऐसे व्यक्ति से खरीदा गया था जो संभवत: खार-सांताक्रूज इलाके का रहने वाला है. उन्होंने व्यक्ति के बारे में बताते हुए कहा था कि वह ज्यादातर मारिजुआना और हैश का कारोबार करता है.
उन्होंने कहा कि 4000/- रुपये प्रति 05 ग्राम की दर से 2-3 बार हैश खरीदा था. और इसका कैश में पेमेंट किया था. अरबाज ने ड्रग डीलरों के कुछ और संपर्क दिए जिनसे वह कंट्राबेंड खरीद रहा था. एक डीलर से उनकी मुलाकात एक फुटबॉल मैच में हुई थी. अरबाज ने कहा कि कभी-कभी हैश की क्वालिटी बेहद खराब होती थी.
आर्यन जानते थे मैं हैश कंज्यूमर हूं
एक्टर अरबाज ने कहा कि आर्यन और वह करीबी दोस्त हैं और उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आर्यन को इस बात की जानकारी थी कि वह (अरबाज) कभी-कभार हैश कंज्यूमर था. और इसलिए आर्यन ने उसे क्रूज पर हैश नहीं ले जाने के लिए कहा था. अरबाज ने कबूल किया कि शराब के बाद कभी-कभी उसका सिर बहुत भारी हो जाता है और स्मोकिंग, हैश उन्हें शांत कर देता है. इसलिए उन्होंने हैश को अपने जूतों में छुपा लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










