
आर्यन खान के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश? अब शिकारी खुद हो गया शिकार
AajTak
क्या आर्यन खान बिना किसी जुर्म के 25 दिनों तक जेल में रहा? क्या आर्यन खान एनसीबी और उसके ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की साज़िश का शिकार हुआ? क्या एनसीबी ने आर्यन के व्हाट्सअप चैट का झूठा ढिंढोरा पीटा था?
सिंघम टाइप एंट्री हो, बड़े बड़े कैमरे हर कदम का पीछा कर रहे हों, पत्रकारों की बेचैन निगाहें ज़ुबान से लफ्ज़ फूटने के इंतज़ार में हो, टीवी पर बस उसी का चेहरा हो, अगले रोज़ अखबारों में उसकी बड़ी बड़ी तस्वीरें हों, और एक सरकारी अफसर को क्या चाहिए. खोने के लिए क्या है? कुछ भी नहीं. चाल उलटी पड़ जाए, तो ईमानदारी का चोला, फंसाने की साज़िश, पड़ोसी मुल्क का षडयंत्र. और पाने के लिए, पाने के लिए सारी दुनिया, सिंघम का लेबल, प्रमोशन पर प्रमोशन, बड़े बड़े लोगों में खौफ, नेताओं से यारी. लेकिन... कभी कभी ये सब भी भारी पड़ जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










