
आर्यन के साथ 'Weed' वाली चैट सिर्फ मजाक, NCB की चार्जशीट में अनन्या पांडे का बयान
AajTak
Ananya Pandey Statement To Ncb: अभिनेत्री अनन्या पांडे ने Weed खरीदने को लेकर अपनी बातचीत पर सफाई दी है. अनन्या ने कहा है कि ये चैट महज मजाक था.
मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में किंग खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है. NCB ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है. चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. साथ ही ये भी साबित नहीं हुआ है कि आर्यन खान ने अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची थी.
वहीं, चार्जशीट में अभिनेत्री अनन्या पांडे के बयान का भी जिक्र किया गया है. इसमें अनन्या पांडे ने एनसीबी को बताया था कि आर्यन और उनके बीच मोबाइल चैट पर 'weed procurement' की बातें सिर्फ मजाक थीं.
हालांकि आरोप पत्र में दावा किया गया है कि आर्यन ने अभिनेता अनन्या पांडे के साथ weed खरीद के संबंध में अपनी बातचीत की बात भी स्वीकार की थी, लेकिन अनन्या पांडे ने इस चैट को महज मजाक बताया. अनन्या पांडे ने बताया कि आर्यन झूठ बोल रहा है और वह पूरी तरह से अनजान है.
14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
एनसीबी ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में 20 में से 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिन्हें पिछले अक्टूबर में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी और ड्रग्स की कथित जब्ती के बाद मामले में गिरफ्तार किया गया था. केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि सबूतों के अभाव में आर्यन खान सहित छह का नाम चार्जशीट में नहीं है.
आर्यन के लिए नहीं थी ड्रग्स: अरबाज मर्चेंट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










