
आर्यन केस में PFI की एंट्री, कहा- वे शाहरुख के बेटे हैं, सोचिए.... इन एजेंसियों के शिकार निर्दोष मुसलमानों की स्थिति क्या होगी
AajTak
एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की है. इसमें आर्यन खान का नाम नहीं है. इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के राष्ट्रीय महासचिव अनीस अहमद ने प्रतिक्रिया दी है. PFI एक इस्लामिक संगठन है, जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी. PFI पर अक्सर देशविरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं.
ड्रग केस में आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने के बाद कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएफआई की ओर से कहा गया है कि आर्यन खान शाहरुख खान के बेटे हैं, सोचिए निर्दोष मुस्लिमों की क्या स्थिति होगी, उनके साथ क्या होता होगा.
पीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव अनीस अहमद ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया. अनीस ने कहा कि आर्यन खान खुशकिस्मत हैं कि वह शाहरुख खान के बेटे हैं. शाहरुख खान अच्छे से अच्छे वकील की फीस का खर्च उठा सकते थे लेकिन जरा सोचिए कि इन एजेंसियों के शिकार कितने निर्दोष मुसलमानों की स्थिति क्या होगी.
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में PFI ने दी है प्रतिक्रिया
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई की ओर से ज्ञानवापी मामले में भी प्रतिक्रिया दी गई थी. संगठन की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद पर किसी भी कार्रवाई का विरोध करने का ऐलान कर दिया गया है. संगठन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं और कहा गया है कि कोर्ट को काशी-मथुरा पर याचिका मंजूर नहीं करना चाहिए.
प्रतिबंधित संगठन सिमी के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन पीएफआई ने ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाने के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को भी निराशाजनक बताते हुए कहा है कि कोर्ट 1991 के वर्शिप एक्ट का ध्यान रखते हुए याचिका स्वीकार न करे. पीएफआई ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार के साथ ही असम पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है. PFI ने कहा है कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है, वहां मुसलमान निशाने पर हैं.
क्या है पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










