
आर्यन की सीरीज में छाया एक्टर, सक्सेस देख इमोशनल हुए करण जौहर, बोला- मुझे कॉल करके...
AajTak
लक्ष्य लालवानी करण जौहर की फिल्म 'किल' से अपना सिल्वर स्क्रीन डेब्यू कर चुके हैं. उन्हें प्रोड्यूसर का सपोर्ट मिला है, जिसपर हाल ही में उन्होंने बात की और बताया कि करण को उनमें क्या खासियत दिखती है.
आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कई लोगों के लिए सक्सेस की रौशनी लेकर आई. लक्ष्य लालवानी, जो टीवी और फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके थे. उन्हें भी इस सीरीज ने सभी के बीच पहुंचने का मौका दिया. लक्ष्य करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके थे. अब उन्होंने प्रोड्यूसर संग अपने बॉन्ड पर बात की है.
करण जौहर संग अपने बॉन्ड पर क्या बोले लक्ष्य?
राज शमानी के पॉडकास्ट पर लक्ष्य ने करण जौहर संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि करण को एक्टर का देसीपन काफी पसंद आया था. वो उनकी पर्सनैलिटी से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने लक्ष्य को अपना अंदाज नहीं बदलने की सलाह दी. एक्टर ने इसी दौरान करण को अपना मेंटोर बताया.
लक्ष्य ने कहा, 'करण सर से मिलने से पहले मैं बहुत नर्वस था. वो बहुत विनम्र थे मेरे साथ, मुझसे पूछा कि कौनसी फिल्में देखते हो और मुझसे हिंदी में ही बात की क्योंकि उन्हें शायद मालूम था कि मैं दिल्ली से हूं. उस वक्त मैं ज्यादा कुछ बोल नहीं पाता था. मैं डरा हुआ था और आत्मविश्वास नहीं था. जो थोड़ी बहुत इंग्लिश आती थी, बोल दी. बाद में मैं हिंदी में स्विच हो गया.'
'उन्हें मेरा हिंदी बोलना पसंद आया, मुझे लगता है उनके आसपास किसी ने ऐसा नहीं किया था. मैं हैरान था कि कोई कैसे इतना विनम्र और नॉर्मल रह सकता है? मुझे लगा कि उनमें थोड़ा सा अहंकार होगा, मैंने सोचा था कि वो मुझे कहीं और बैठने को कहेंगे. लेकिन उन्होंने मुझसे एक दोस्त की तरह ही बात की.'
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सक्सेस के बाद लक्ष्य के लिए क्या बदला?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










