
आर्मी ने दी ट्रेनिंग, BAT एक्शन के लिए किया तैयार... आतंक पर पाकिस्तान ने बनाया अब ये प्लान
AajTak
पाकिस्तान ने सीमा पार नए लॉन्च पैड्स बनाने के साथ ही कई पुराने लॉन्च पैड्स को भी फिर से एक्टिवेट कर दिया है. सर्दी के मौसम में भी इन लॉन्च पैड्स पर आतंकियों की सक्रियता बढ़ी है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के प्लान को डिकोड करते हुए हुए सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया है.
भारत ने पुलवामा पर हमले का एयर स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था. सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के कई कैम्प नेस्तनाबूद कर दिए थे और कई लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया था. पुलवामा हमले की जांच में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना की ओर से हमले के दौरान गुर्गों को निर्देश देने की बात सामने आई थी. पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा और लगातार अपनी सरजमीं पर आतंकियों को पाल-पोस रहा है.
ऐसा हम नहीं, रिपोर्ट्स कह रही हैं. ऐसी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंम्प में आतंकियों की सक्रियता नजर आ रही है. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक पीओके में नए आतंकी कैम्प की संख्या दोगुनी हो गई है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने पीओके में 13 और इंटरनेशनल बॉर्डर के करीब सीमा पार चार और लांचिंग पैड्स को एक्टिवेट कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ लॉन्च पैड जम्मू से सटे बॉर्डर के उस उस पार मौजूद हैं. खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में एक रिपोर्ट सुरक्षा बलों को सौंपी थी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि कश्मीर में तबाही मचाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने भारी संख्या में आतंकियों को POK के लॉन्च पैड और कई ट्रेनिंग कैम्प में इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों को घुसपैठ कराकर आत्मघाती हमले कराए जाने की योजना है.
सूत्रों के मुताबिक लॉन्चिंग पैड पर मौजूद आतंकियों में से सबसे ज्यादा आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को POK में पाक आर्मी की देखरेख में नयाली और तेजिन कैम्प में ट्रेनिंग दी गई है. इन ट्रेनिंग कैम्प का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना की ओर से पहले अपने SSG कमांडो को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता था.
जैश-लश्कर पर ज्यादा भरोसा
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ISI इस समय जैश और लश्कर के आतंकियों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रही है. सूत्रों के मुताबिक Pok के जूरा लॉन्च पैड पर आतंकियों को BAT एक्शन के लिए पाक आर्मी की स्पेशल सर्विस ग्रुप ने तैयार किया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की चाल को सुरक्षा एजेंसियों ने डिकोड कर लिया है. पीओके में 13 लॉन्च पैड खतरनाक हैं जिनमें केल, शारदी, दुधनियाल, अथमुगम, जूरा, लीपा, पछिबन चमन, तंडपानी, नयाली, जनकोट, चकोटी, निकैल और फारवर्ड कहुता शामिल हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










