
'आरोप एक अलग चीज लेकिन उमेश पाल के मर्डर के वक्त...', साबरमती जेल पहुंचते ही बोला अतीक अहमद
AajTak
उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा पाने के बाद माफिया अतीक अहमद साबरमती जेल पहुंच गया है. इस दौरान अतीक अहमद ने कहा कि मेरी पत्नी शाइस्ता की कल जमानत पर सुनवाई होनी और मुझे असद के बारे में कुछ पता नहीं है... मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है क्योंकि जेल में फोन नहीं चलता है... यहां जैमर लगा हुआ है.
उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा पाने के बाद माफिया अतीक अहमद आज शाम साबरमती जेल पहुंच गया है. इस दौरान आजतक से खास बातचीत में अतीक अहमद ने कहा कि मैं बेगुनाह हूं और सजा को हाई कोर्ट में चुनौती दूंगा. पुलिस वैन में बैठे अतीक ने जेल में सुविधा मिलने से लेकर फरार बेटे असद से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया.
पर्दे से ढके वैन में बैठे अतीक अहमद ने सबसे पहले मीडिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं उच्च न्यायालय जाऊंगा. साबरमती जेल पहुंचने पर अतीक ने कहा कि आपको लोगों (मीडिया) का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप लोगों ने मेरी बहुत मदद की, उमेश पाल के मर्डर के वक्त मैं जेल में था, आरोप एक अलग चीज है...'
आजतक से बातचीत में माफिया अतीक अहमद ने कहा कि मेरी पत्नी शाइस्ता की कल जमानत पर सुनवाई होनी और मुझे असद के बारे में कुछ पता नहीं है... मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है क्योंकि जेल में फोन नहीं चलता है... यहां जैमर लगा हुआ है... उनको कहने दो जो कह रहे हैं... जेल में हमको कोई सुविधा नहीं मिल रही है, आम कैदी की तरह रहता हूं.'
साबरमती जेल भेजने की कर रहा था गुजारिश
गौरतलब है कि जरायम की दुनिया में जिस अतीक अहमद तूती बोलती थी, वह कल यानी 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में बेबस नजर आया था. 17 साल पुराने केस में अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद, हनीफ और दिनेश पासी को प्रयागराज की एमपी-एमएलए अदालत ने दोषी करार दिया.
फिर इन तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक-एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति लगाई गई. सजा सुनने के बाद अतीक अहमद ने प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से गुजारिश करते हुए कहा था, 'मुझे साबरमती जेल में ही भेज दो, मुझे यहां नहीं रहना, पुलिस मुझपर केस लाद देगी.' इसके बाद अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट से वापस नैनी सेंट्रल जेल पहुंचाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










