
आरक्षण में 'बंटवारे' पर बिहार-राजस्थान में बवाल, जानें- चुनावी राज्यों में कैसा रहा 'भारत बंद' का असर
AajTak
21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटा से संबंधित एक फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा घोषित बंद का विभिन्न राज्यों में मिला-जुला असर रहा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में इस बंद का आंशिक प्रभाव देखा गया. बिहार में कहीं-कहीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं. दिल्ली के प्रमुख बाजार जैसे कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, करोल बाग और कनॉट प्लेस में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा, यहां सामान्य रूप से व्यापार चालू रहा.
सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटा से संबंधित एक फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने 21 अगस्त को बंद का ऐलान किया था. कुछ राज्यों में आम जन-जीवन प्रभावित भी हुआ लेकिन ज्यादातर स्थानों पर मिला-जुला असर रहा. बंद के पीछे कई प्रमुख मांगे और समस्याएं थीं, जिसे लोगों के ध्यान में लाने की कोशिश थी. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी इसका मिला-जुला असर रहा. बिहार में कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखी गई.
यह भी पढ़ें: Bharat Bandh 2024: "अरे सॉरी सर...", भारत बंद के दौरान पुलिस ने SDM पर चला दी लाठी, देखें video
राजधानी दिल्ली में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा. मसलन, मार्केट एसोसिएशन ने पहले ही इस बंद को लेकर फैसला किया था कि, दिल्ली में मार्केट खुली रहेंगी. हुआ भी ऐसा ही. यहां कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर समेत कमोबेश 700 मार्केट खुले रहे.
पंजाब और हरियाणा में भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा
पंजाब और हरियाणा में भारत बंद की अपील की गई है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला. सामान्य जनजीवन में कोई बड़ी रुकावट नहीं आई, व्यापारिक गतिविधिया सामान्य रूप से जारी रहीं. सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा और सड़कें भी सामान्य रूप से खुली रहीं. अधिकांश शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय भी खुले रहे.
राजस्थान में दिखा भारत बंद का असर

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










