
आरक्षण पर बयान देकर घिर गईं सुप्रिया सुले, फिर संविधान का जिक्र कर दी ये सफाई
AajTak
एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गई हैं. हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर सफाई जारी कर दी है. उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वह सिर्फ अपने बच्चों की बात कर रही थीं. साथ ही उन्होंने एक पार्टी नेता के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है.
NCP शरद पवार की सांसद सुप्रिया सुले एक बार फिर आरक्षण को लेकर दिए अपने बयान के कारण विवादों में फंस गई हैं. हाल ही में दिए गए एक बयान में उन्होंने अपने बच्चों के लिए आरक्षण की जरूरत से इनकार किया था, जिसके बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. आलोचना के बाद उन्होंने आजतक से खास बातचीत में अपने बयान पर सफाई दी है. साथ ही उन्होंने पार्टी के ओबीसी सेल के स्टेट अध्यक्ष राज राजापुरकर को सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है.
इस मुद्दे को लेकर सुप्रिया सुले ने आजतक से खास बातचीत करते हुए कहा, 'मैं बहुत स्पष्ट हूं कि हमें सबको बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखे संविधान का पालन करना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि ये देश संविधान पर चले.'
'मैंने सिर्फ अपने बच्चों की बात की...'
उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं खास तौर पर अपने बच्चों की बात कर रही थी. मैं एक उदार परिवार में पैदा हुई और एक बहुत उदार परिवार में शादी की. सुप्रिया सुले के रूप में नैतिक और सिद्धांतवादी रूप से महिलाओं के आरक्षण का फायदा लेना मुझे सही नहीं लगा. मेरा पॉइंट केवल मेरे दो बच्चों तक सीमित था. यदि लोग मेरी पूरी बातचीत सुनेंगे तो समझ जाएंगे. मेरे बच्चे सशक्त और शिक्षित हैं, उन्हें आरक्षण नहीं मांगना चाहिए.'
'जरूरी है जाति-आधारित आरक्षण'
जब उनसे पूछा गया कि क्या आप जाति-आधारित आरक्षण में विश्वास रखती हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, ये अभी-भी जरूरी है. हम कई सामाजिक मुद्दों और चुनौतियों के साथ जी रहे हैं. हमें सबको साथ ले जाना चाहिए. ये बाबासाहेब का सपना था और मैं उनका सम्मान करती हूं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










