
आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, दूसरी जाति में शादी करने से नाराज था परिवार
AajTak
आयुषी हत्याकांड मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता को ही गिरफ्तार किया है. लंबी पूछताछ के बाद कहा जा रहा है कि दो कारणों की वजह से आयुषी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक कारण तो ये रहा कि आयुषी ने घर को बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी की. दूसरा कारण ये कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रहती थी.
आयुषी हत्याकांड मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता को ही गिरफ्तार किया है. लंबी पूछताछ के बाद कहा जा रहा है कि दो कारणों की वजह से आयुषी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक कारण तो ये रहा कि आयुषी ने घर को बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी की. दूसरा कारण ये कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रहती थी. इन्हीं दो कारणों ने पिता को अपनी ही बेटी के खिलाफ कर दिया और गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में आयुषी के पिता के साथ-साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.
किन कारणों से हुआ आयुषी का कत्ल?
मथुरा पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कत्ल की दो मुख्य वजहें सामने आ रही हैं. एक ये कि दूसरी जाति के लड़के से शादी की गई और दूसरा ये कि लड़की कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी. जांच ये भी दावा किया गया है कि आयुषी ने एक साल पहले ही शादी कर ली थी, यानी कि घर में तनाव लंबे समय से चल रहा था.
घटना की बात करें तो 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर आयुषी का शव एक लाल रंग की ट्रॉली में मिला था. लड़की को गोली मारी गई थी. फिर उसे प्लास्टिक में लपेटकर बैग में बंद कर दिया गया था. इस बैग में लाल रंग की दो साड़ियां भी रखी हुई थीं. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तब पता चला कि 21 साल की आयुषी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आयुषी के पिता नितेश यादव को हिरासत में ले लिया था. अब जब जांच आगे बढ़ी तो आयुषी की मां भी अरेस्ट कर ली गई हैं. उन पर क्या आरोप है, इस अपराध में उनकी क्या भूमिका रही, अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.
पुलिस की जांच कैसे आगे बढ़ी?
पुलिस के अनुसार आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जैसे ही वह घर पहुंची पिता नितेश यादव ने आपा खो दिया और अपनी ही बेटी को गोली मार दी. इसके बाद हत्यारे पिता ने रात में ही बेटी के शव को ठिकाना लगाने की साजिश रच डाली. उसने शव को ट्रॉली में रखा और कार में डालकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








