
'आयकर टीम तुम्हारे यहां छापा मारेगी...' जालसाज ने डराकर ठग लिए 21 लाख, चेन्नई से हुआ अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा है, जिसने आयकर विभाग की कार्रवाई का डर दिखाकर 21 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ठग ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने आरोपी को चेन्नई से अरेस्ट किया है.
महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई के एक जालसाज को 21 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में चेन्नई से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आयकर विभाग की कार्रवाई की धमकी देकर ठगी को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में साइबर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद 9 अक्टूबर को चेन्नई के अन्नानूर से लोकेश कुमार नाम के आरोपी को पकड़ लिया गया.
पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने 6 से 11 अगस्त 2023 के बीच पीड़ित को कॉल किया और खुद आयकर अधिकारी बताया. उसने कहा कि आईटी विभाग उसके बैंक खाते पर नजर रख रहा है, जो उसने नागपुर में खोला था. इसमें काफी लेनदेन किया गया है. आरोपी ने पीड़ित से यह भी कहा कि साइबर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया है कि उसके नाम से कुछ पार्सल अवैध रूप से कनाडा भेजे जा रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Cyber Fraud करने वालों की आएगी शामत! IIT स्टूडेंट्स के साथ मिलकर बिहार EOU करेगा काम
आरोपी ने धमकी दी कि आयकर विभाग जल्द उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा और उसे गिरफ्तार करेगा. गिरफ्तारी को रोकने के लिए आरोपी ने पीड़ित से पैसे की मांग की. डर की वजह से पीड़ित ने आरोपी के द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में 21.22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.
धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस से की शिकायत
इसके बाद पीड़ित को जब एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है को उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई. पुलिस ने उन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया, जिनमें पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर किए थे. इन बैंक खातों में अभी 18,80,317 रुपये हैं. पुलिस ने जांच कर चेन्नई में आरोपी का पता लगाया और उसे 9 अक्टूबर को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं. (एजेंसी PTI)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










