
आम आदमी की जेब को थोड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई इतनी गिरावट
AajTak
1 नवंबर यानी मंगलवार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे की गिरावट की गई है. नई कीमत 1 नवंबर से लागू की जाएगी.
देशभर में लोगों के लिए राहत की खबर आई है. 1 नवंबर यानी मंगलवार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे की गिरावट की गई है. नई कीमत 1 नवंबर सुबह 6 बजे से लागू की जाएगी. बता दें कि देशभर में 22 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी की थी. जिसके बाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
बतात चलें कि सोमवार सुबह ही गिरावट का अनुमान जताया गया था. इंटरनेशनल मार्केट में लंबे समय से क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है. ऐसे में जनता को पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही थी. शाम होते होते 40 पैसे की राहत का ऐलान कर दिया गया.
महानगरों में सोमवार को ये हैं तेल की दाम
31 अक्टूबर यानी सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिका. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. अब सभी जगहों पर 40 पैसे की गिरावट की जाएगी जोकि 1 नवंबर सुबह 6 बजे से ही लागू होंगी.
फिलहाल नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.65 रुपये और डीजल 98.39 रुपये है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










