
आफताब पर हमले से हिंदू सेना ने खुद को किया अलग, कहा- हम कानून को मानते हैं
AajTak
डीसीपी रोहिणी ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले दो लोगों कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को हिरासत में लिया गया है. ये लोग एक कार में आए थे. हमने कार बरामद कर ली है. 3-4 लोग थे. पूछताछ के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर हमले की कोशिश का मामला गरमा गया है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा- दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने रोहिणी में आफताब पर हमला करने की कोशिश की है. इन एक्टिविस्ट्स ने जो कुछ भी किया है वह उनकी निजी भावना है. पूरा देश देख रहा है कि कैसे आफताब ने एक हिंदू लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर डाले. हालांकि, हमारा संगठन ऐसे किसी भी काम का समर्थन नहीं करती है जो भारत के संविधान के खिलाफ हो, हम भारत के कानून को मानते हैं.
बता दें कि कैदियों को FSL ले जाने का जिम्मा दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन का होता है. पुलिस के मुताबिक, आफताब के साथ जेल वैन में 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे. इन 5 पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर था जो इनका हेड था. दो पुलिसकर्मी बड़े हथियारों के साथ थे, जबकि 2 के पास छोटे हथियार थे. डीसीपी थर्ड बटालियन ने बताया कि जेल वैन बेहद सुरक्षित होती है. इसके बावजूद दिल्ली पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और आफताब की गाड़ी को बाहर निकाल लिया.
डीसीपी रोहिणी ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले दो लोगों कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को हिरासत में लिया गया है. ये लोग एक कार में आए थे. हमने कार बरामद कर ली है. 3-4 लोग थे. पूछताछ के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटनाक्रम में किसी को चोट नहीं आई. जेल वैन पूरी तरह सुरक्षित है. हमने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर सोमवार शाम रोहिणी इलाके में हमला करने की कोशिश की गई है. आरोपी आफताब सोमवार शाम जैसे ही एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकला, तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े. हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं. ये पूरा घटनाक्रम 15 मिनट के अंदर हुआ. दिल्ली पुलिस को भी कुछ पल तक घटनाक्रम समझ में नहीं आया. पुलिस ने एक हमलावर निगम गुर्जर नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है. हमलावर ने कहा- आफताब को काटना था. हम गुरुग्राम से 15 लोग आए थे. सभी लोग सुबह दिल्ली आ गए थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे. लैब के बाहर रैकी करते रहे.
आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










