
'आफताब को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं', श्रद्धा के पिता बोले- घर में घुसने तक नहीं दिया था
AajTak
श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनका डीएनए सैंपल ले लिया है. दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर दिल्ली एम्स गई थी. इसके साथ ही आफताब से उनका आमना-सामना भी कराया गया था. उन्होंने कहा कि आफताब को सिर्फ फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
दिल्ली के महरौली में जिस फ्लैट में आफताब ने श्रद्धा का मर्डर किया था, दिल्ली पुलिस उसी फ्लैट में श्रद्धा के पिता को लेकर गई थी. उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि जब वो वहां पहुंचे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था, सारे कपड़े बिखरे हुए थे, फ्रिज रखा हुआ था और आफताब बता रहा था कि उसने श्रद्धा को कैसे मारा और फ्रिज दिखाकर कहा कि इसमें बॉडी रख दी थी.
इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनका डीएनए सैंपल ले लिया है. दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर दिल्ली एम्स गई थी, जहां उनसे ब्लड सैंपल भी लिया गया. विकास वॉल्कर ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि इसकी रिपोर्ट आ जाएगी तब आपको बताया जाएगा. इसमें 8-10 दिन भी लग सकते हैं.
विकास वॉल्कर ने ये भी कहा कि अभी वो मुंबई में हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने उन्हें आफताब से झगड़े के बारे में कुछ नहीं बताया था. उसने अपनी मां यानी मेरी वाइफ से जरूर कहा था. मेरी श्रद्धा से आखिरी बात अगस्त, 2021 में हुई थी. उसके रिलेशनशिप के बारे में 2020 से पता था. इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आफताब ने सभी सबूत मिटा दिए. उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ आफताब के घरवालों से मिलने भी गए थे, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की. उन्होंने हमें घर के अंदर आने ही नहीं दिया. फिर हम लोग वापस आ गए. उसके बाद किसी ने कॉन्टेक्ट नहीं दिया.
वहीं श्रद्धा के घर छोड़ने को लेकर कहा कि जब वो हमें छोड़कर आई थी तो कहा था कि मैं 25 साल की हो गई हूं कि अपना फैसला खुद लूंगी. कुछ भी होता है तो मैं जिम्मेदार हूं. मुझे आफताब से झगड़े के बारे में उसने कुछ नहीं बताया. मैंने बहुत कोशिश की. उन्होंने कहा कि मेरी आफताब से बात नहीं होती थी.
पुलिस पूछताछ में बहुत नॉर्मल रहता है आफताब: श्रद्धा के पिता
विकास वॉल्कर ने कहा कि जब आफताब से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की तो वह बहुत नॉर्मल थी. उसने पुलिस से कहा कि वो कहीं चली गई. हमारा ब्रेकअप हो गया. उन्होंने कहा कि जब वो दिल्ली पुलिस से भी बात करता है तो भी बड़ा नॉर्मल रहता है. उसने मान लिया कि श्रद्धा इज नो मोर. उसमें डर जैसा कुछ नहीं है. उसको पश्चाताप नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










