
आफताब की वैन पर तलवार से हुआ हमला, FSL दफ्तर के बाहर लोगों ने बनाया निशाना
AajTak
आफताब की वैन पर हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक FSL दफ्तर के बाहर कुछ लोग तलवारें लेकर खड़े थे और उनकी कोशिश थी कि आफताब को निशाना बनाया जाए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उसकी वैन के पीछे तलवारें लेकर दौड़े और उसे बाहर उतारने की कोशिश में थे.
श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला हुआ है. दरअसल आरोपी आफताब एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी करीब 15 लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया.
जानकारी के मुताबिक लोग उसकी वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे. लोगों में श्रद्धा मर्डर केस के बाद से ही आफताब को लेकर भारी गुस्सा है. ये हमलावर एक वैन में आए थे. गाडी में हथौड़े और 4-5 तलवारें मिली हैं.
तलवार लेकर दौड़े हमलावर
हमलावरों ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं. बताते चलें कि श्रद्धा वॉल्कर के मर्डर का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) लाया गया था. जहां कुछ हमलावरों ने उसपर तलवारों से हमला करने की कोशिश की.
आफताब को वैन से उतारने की कोशिश
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उसकी वैन के पीछे तलवारें लेकर दौड़े और उसे बाहर उतारने की कोशिश में थे. हमलावर पूरी प्लानिंग से आए थे. गाड़ी में कई हथियार रखे हुए थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










