
'...आफताब की नहीं, पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत', असम के CM हिमंत ने केजरीवाल को घेरा
AajTak
दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा.
दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बादशाहत कायम रखने की कोशिश में है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी बीजेपी को पटखनी देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है. दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, जुबानी जंग तेज होती जा रही है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. हिमंत बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी बताया.
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोगों की उमंग से पता चल रहा है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा. उन्होंने नाम लिए बिना केजरीवाल पर हमला बोला और कहा कि वे सोचते हैं कि हिंदू दुश्मन हैं. हिमंत ने सवालिया लहजे में कहा कि हिंदू के बिना भारत हो सकता है क्या? जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने ये भी कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बनाकर आप दिल्ली को बेस्ट सिटी नहीं बना सकते. असम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की चर्चा करते हुए समान नागरिक संहिता को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि हमारे देश को आफताब (श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी) की नहीं बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति, पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है. लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है.
असम के सीएम ने कहा कि हमें ऐसा कानून चाहिए जिसके तहत आफताब को फांसी दी जा सके. गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा एमसीडी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है. मतगणना 7 दिसंबर को होगी.
67 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








