
'आप PM बनने जा रहे तो हम सपोर्ट करेंगे', प्रधानमंत्री पद के लिए गडकरी को मिला था समर्थन, केंद्रीय मंत्री ने बताया वो किस्सा
AajTak
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा किप्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नही है. उन्होंने कहा कि मैं अपने मूल्यों और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं. मैं किसी पद के लिए समझौता नहीं करता.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक राजनीतिक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है.
नागपुर में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, 'मुझे एक घटना याद है... मैं किसी का नाम नहीं लूंगा. उस व्यक्ति ने कहा था, 'अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे.' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बातचीत कब हुई थी.
पीएम बनना मेरा लक्ष्य नहीं- गडकरी
नागपुर में पत्रकारों को सम्मान देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा, 'किसी ने मुझे कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनते हैं तो हम आपका समर्थन करेंगे, मैंने कहा आप क्यों मेरा समर्थन करेंगे और मैं आपसे क्यों समर्थन लूंगा? प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नही है. मैं अपने मूल्यों और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं.. मैं किसी पद के लिए समझौता नहीं करता. यह मूल्य भारतीय लोकशाही का आधार है.'
यह भी पढ़ें: 'दो साल के भीतर पेट्रोल और डीजल के बराबर होगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत', बोले- नितिन गडकरी
2024 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान नितिन गडकरी का नाम प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में आया था. इस साल फरवरी में आम चुनावों से पहले इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद गडकरी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर सबसे उपयुक्त नेता के तौर पर तीसरे नंबर पर रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










