
'आप हमें राजनीतिक जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं', केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका पर HC की टिपण्णी
AajTak
कोर्ट ने कहा कि आप हमें राजनीतिक जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ खर्चे आप पर आएंगे. हम एक आदेश पारित करेंगे. आप पर पचास हज़ार का खर्चा है. अदालत ने कहा कि राजनीतिक भाषण मत दीजिए. आपका मुवक्किल राजनीति में हो सकता है, लेकिन हम राजनीति में नहीं आएंगे.
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को पूर्व विधायक संदीप कुमार की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई थी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अदालत का मजाक उड़ाया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अगुवाई वाली पीठ ने याचिकाकर्ता पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
दो याचिका पहले ही हो चुके हैं खारिज हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वह पहले ही इस तरह की राहत की मांग करने वाली दो याचिकाओं को खारिज कर चुकी है. इस पर वकील ने बहस पर जोर देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सीएम पद संभालने के योग्य नहीं हैं. अदालत ने कहा कि यह 'जेम्स बॉन्ड फिल्म नहीं है' जिसके सीक्वल होंगे. कोर्ट ने कहा कि 'क्या आपने कभी अदालत को राज्यपाल शासन या राष्ट्रपति शासन लागू करते देखा है? कोर्ट ने कहा, क्या सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट ने किसी सीएम को हटाया है? इसके बाद वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने पहले एक सीएम को हटाने का निर्देश दिया था. अदालत ने जवाब देते हुए कहा कि मामला अलग है, क्योंकि इसमें व्यक्ति के खिलाफ दोषसिद्धि का आदेश पारित किया गया है.
अदालत ने की सख्त टिपण्णी हाई कोर्ट ने कहा कि हम अब आप पर जुर्माना लगाएंगे. चेतावनी के बाद भी आप अपने रुख पर कायम हैं. रोजाना आने वाली इन याचिकाओं से निपटने का यही एकमात्र तरीका है. यह तीसरी याचिका है. वकील ने आगे तर्क दिया कि राज्यपाल को सलाह देने के लिए एक मुख्यमंत्री उपलब्ध होना चाहिए. हालांकि, सीएम इस मामले में उपलब्ध नहीं होंगे, भले ही उन्हें राज्यपाल द्वारा बुलाया जाए. अदालत ने कहा कि उस मामले में राज्यपाल निर्णय लेंगे, अदालत नहीं.
कोर्ट ने कहा- आपका मुवक्किल राजनीति में हो सकता है, हम नहीं कोर्ट ने कहा कि आप हमें राजनीतिक जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ खर्चे आप पर आएंगे. हम एक आदेश पारित करेंगे. आप पर पचास हज़ार का खर्चा है. अदालत ने कहा कि राजनीतिक भाषण मत दीजिए. आपका मुवक्किल राजनीति में हो सकता है, लेकिन हम राजनीति में नहीं आएंगे. यह सिस्टम का मजाक उड़ाना है. यह केवल आपके मुवक्किल जैसे लोगों की वजह से है कि हम मजाक बनकर रह गए हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले अरविंद केजरीवाल को हिरासत में रहने के दौरान मुख्यमंत्री पद से हटाने के निर्देश देने की मांग करने वाली दो याचिकाएं खारिज कर दी थीं. कोर्ट ने कहा था कि हम ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







