
आप भी खरीदते हैं बाजार में मिलने वाला सस्ता Tempered Glass, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
Tempered Glass: क्या आप भी अपने स्मार्टफोन पर टेम्पर्ड ग्लास का यूज करते हैं? अगर आप इसके लिए बाजार से 100 रुपये वाले प्रोटेक्टर खरीदते हैं, तो कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए. आइए जानते हैं क्या होता है सस्ते टेम्पर्ड ग्लास का नुकसान.
स्मार्टफोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले सस्ते टेम्पर्ड ग्लास (Tempered Glass) अपने फोन पर लगवा लेते हैं और मानते हैं कि उनका डिवाइस अब सुरक्षित है, लेकिन ऐसा होता नहीं है.
पॉकेट से गिरने भर से फोन पर लगे यह टेम्पर्ड ग्लास टूट जाते हैं और कई बार तो स्मार्टफोन की स्क्रीन भी इन हादसों का शिकार हो जाती है. आज हम स्क्रीन गार्ड को लेकर कुछ बातें करेंगे, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए.
बाजार में दो तरह के स्क्रीन गार्ड मिलते हैं, जिसमें पहला ग्लास वाला है और दूसरा प्लास्टिक वाला है. स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल यूजर्स Smartphone की स्क्रीन को प्रोटेक्शन की एक और लेयर प्रोवाइड करने के लिए करते हैं. प्लास्टिक गार्ड की बात करें तो यह काफी मजबूत होते हैं और इनकी लाइफ ज्यादा होती है.
इस तरह के स्क्रीन गार्ड आपके फोन की स्क्रीन को टेम्पर्ड ग्लास के मुकाबले ज्यादा प्रोटेक्ट करते हैं. दूसरे अच्छी बात है कि इनकी लाइफ ग्लास के मुकाबले ज्यादा होती है और इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
हालांकि, इनकी कई खामियां भी हैं. चूंकि यह प्लास्टिक के बने होते हैं, इसलिए इनपर स्क्रैच जल्दी आते हैं और यह तेजी से क्लियरिटी भी खो देते हैं. इन पर अक्सर फिंगरप्रिंट के निशान रह जाते हैं. कई बार यह स्क्रीन के साथ-साथ यूजर्स को भी नुकसान पहुंचा देते हैं.
वहीं टेम्पर्ड ग्लास की बात करें तो इनमें आपको लगभग वह सारी चीजें मिलती हैं, जो प्लास्टिक वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर में नहीं मिलती है. प्लास्टिक स्क्रीन प्रोटेक्टर के मुकाबले यह महंगे होते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले 100 रुपये के टेम्पर्ड ग्लास की क्वालिटी ऐसी नहीं होती है कि वह अपने फोन की स्क्रीन की सुरक्षा कर सके. बल्कि इस तरह के टेम्पर्ड ग्लास से आपकी स्क्रीन को ज्यादा ही नुकसान पहुंचता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









