
'आप इस तरह मेरा अपमान मत कीजिए...', सीएम ने चाय के लिए बुलाया तो डॉक्टर बोले- जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक नहीं मिलेंगे
AajTak
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बातचीत में हो रही देरी से नाराज़ ममता बनर्जी ने बारिश में उनके घर के बाहर खड़े डॉक्टरों से कहा, "आज आपने कहा कि आप मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने सहमति दी और मैं इंतजार कर रही हूं. कृपया मेरा इस तरह अपमान न करें. इससे पहले मैंने दो घंटे तक आपका इंतजार किया था, लेकिन आप नहीं आए.
शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से अपने घर के बाहर संक्षिप्त मुलाकात की. ये मुलाकात सीएम और डॉक्टरों के बीच होने वाली बैठक को लेकर थी, हालांकि मुलाकात बैठक में तब्दील नहीं हो सकी. डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े रहे कि मीटिंग का लाइव प्रसारण हो. इस हफ्ते यह दूसरी बार था कि मीटिंग नहीं हो सकी क्योंकि ममता बनर्जी ने लाइवस्ट्रीमिंग पर अपनी असमर्थता जताई थी.
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बातचीत में हो रही देरी से नाराज़ ममता बनर्जी ने बारिश में उनके घर के बाहर खड़े डॉक्टरों से कहा, "आज आपने कहा कि आप मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने सहमति दी और मैं इंतजार कर रही हूं. कृपया मेरा इस तरह अपमान न करें. इससे पहले मैंने दो घंटे तक आपका इंतजार किया था, लेकिन आप नहीं आए." मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि अगर वे मिलने के लिए तैयार नहीं हैं तो कम से कम घर के अंदर आकर चाय पी लें.
सीएम ने कहा कि, "हम सभी - मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और गृह सचिव, आप सभी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको छाते दिए हैं ताकि आप बारिश में भीग न जाएं. हमने आपके बैठने की व्यवस्था भी की है. कृपया अंदर आइए और अगर आप मुझसे बात नहीं करना चाहते हैं तो कम से कम चाय पी लीजिए," जब डॉक्टर अपनी बैठक रिकॉर्ड करने की मांग पर अड़े रहे, तो मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भेजे गए पत्र में ऐसा कोई जिक्र नहीं था और कहा कि मामला कोर्ट में है. उन्होंने कहा कि, "किसी भी पत्र में यह नहीं लिखा गया था कि आप मीटिंग का लाइव प्रसारण चाहते थे. लेकिन मैं आपको आश्वासन देती हूं कि मैं सब कुछ रिकॉर्ड कराऊंगी और आपको उसकी एक कॉपी दूंगी. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने तक वीडियो जारी नहीं किया जाएगा," उन्होंने कहा.
मुख्यमंत्री ने अपने घर में सुरक्षा और जगह की कमी का हवाला देते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग और ज्यादा डॉक्टरों को अंदर बुलाना संभव नहीं है. "यहां पंद्रह लोगों को आना था लेकिन 40 लोग आ गए हैं. क्या किसी के घर में 40 लोगों को समायोजित किया जा सकता है? फिर भी, मैंने आपके लिए सभी इंतजाम किए हैं. मैं आपसे निवेदन करती हूं कि अंदर आइए. अगर आप बैठक नहीं करना चाहते, तो कम से कम चाय तो पी लीजिए," ममता बनर्जी ने कहा.
इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने सॉल्ट लेक इलाके में स्थित पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मुख्यालय स्वास्थ भवन में डॉक्टरों के विरोध स्थल का अचानक दौरा किया और उनसे जल्द ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध किया. उन्होंने उनकी मांगों पर ध्यान देने का वादा किया और कहा कि यह संकट को सुलझाने का उनका "अंतिम प्रयास" है. उन्होंने यह भी कहा कि वह डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगी और इस दौरान यह भी कहा कि, "बंगाल उत्तर प्रदेश जैसा नहीं है."
इस बारे में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की ओर बताया गया कि, 'कालीघाट में एक आधिकारिक संवाद के लिए हमें बुलाया गया था. जब हम वहां पहुंचे, हमने यहां तक कि इस मांग में भी समझौता किया कि बैठक का लाइव प्रसारण हो. हमने कहा कि बस बैठक को रिकॉर्ड कर लीजिए और बैठक समाप्त होने के बाद हमें वह रिकॉर्डिंग दे दीजिए, लेकिन अधिकारियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया. मुख्यमंत्री बाहर आईं और हमसे चाय पीने का अनुरोध किया, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि हम तभी चाय पीएंगे जब हमें न्याय मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










