
आपस में झगड़ने के बाद नदी में कूद गए पति-पत्नी, बहते देखा तो ग्रामीणों ने बचाई जान
AajTak
फतेहाबाद के गांव बलियाला के पास घग्गर नदी में पति-पत्नी ने छलांग लगा दी. जब कुछ ग्रामीणों ने दोनों को बहते देखा तो बचाने के लिए भागे. लोगों ने दोनों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि दोनों आपस में झगड़े के बाद नदी में कूदे थे.
हरियाणा के फतेहाबाद पति-पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि वे गुस्से में जान देने निकल पड़े. इसके बाद दोनों ने नदी में छलांग लगा दी. दोनों पानी में बहने लगे. इस दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ी तो बचाने के लिए भागे. लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को पानी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया. सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद में आपस में झगड़ा करने के बाद पति-पत्नी घग्गर नदी में कूद गए. इस दौरान बाढ़ राहत में जुटे ग्रामीणों ने दोनों को नदी में बहते देखा तो तुरंत बचाने दौड़े और सुरक्षित नदी से निकाल लिया इस घटना का वीडियो सामने आया है.
यहां देखें वीडियो
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की. पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. पति-पत्नी मिराना गांव के रहने वाले हैं.
घटना को लेकर क्या बोले एसएचओ?
घटना को लेकर रतिया सदर थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बलियाला गांव के पास घग्गर नदी में एक लड़का व एक लड़की बहते हुए मिले. गांव वालों ने दोनों को नदी से निकाला और रतिया सिविल अस्पताल में एडमिट कराया. लड़के का नाम गुरसेवक है, जो मिराना गांव का रहने वाला है. गुरसेवक का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था. इसी के बाद दोनों ने नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. इन दोनों के बयान लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










