
आपराधिक मामले में पकड़े गए संदिग्ध की थाने में पिटाई से मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में आपराधिक वारदात में पकड़े गए एक संदिग्ध आरोपी की पुलिसकर्मियों ने थाने में इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आईजी ने एसपी को चिट्ठी लिखी. आरोपी की मौत की जांच के बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
महाराष्ट्र के अकोला में पुलिस ने एक मामले में पकड़े गए संदिग्ध को इस कदर पीटा जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई. मौत पर बवाल होने के बाद पीएसआई और एक अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. घटना की जानकारी तब सामने आई जब आईजी की तरफ से एक शिकायती चिट्ठी जिले के एसपी को लिखी गई.
दरअसल संदिग्ध आरोपी की मौत के बाद उसके परिवार द्वारा सीधे अमरावती जोन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक से इसकी शिकायत की गई थी. इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने API राजेश जावरे के साथ सालुंके नाम के कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया.
वहीं पुलिस की पिटाई से मरने वाले शख्स का नाम गोवर्धन हरमकर है. मृतक गोवर्धन के चाचा सुखदेव हरमकर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके भतीजे गोवर्धन को 15 जनवरी को अकोला सिटी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक राजेश जावरे और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था.
16 जनवरी को पुलिस ने सुकली गांव स्थित उसके घर की तलाशी ली तो कुछ नहीं मिला. इसलिए पुलिस ने शिकायतकर्ता सुखदेव हरामकर के साथ गोवर्धन को भी हिरासत में ले लिया. 16 जनवरी की रात दोनों को थाने लाया गया और वहां बेरहमी से पीटा गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से सुखदेव हरमकर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद भी पुलिस गोवर्धन की पिटाई करती रही. जब उसकी भी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे अकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गोवर्धन की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए अकोला ले जाने की सलाह दी.
घायल गोवर्धन को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया; लेकिन अगले दिन 17 जनवरी को उसकी मौत हो गई. सुखदेव हरमकर की शिकायत में कहा गया है कि उनके भतीजे की मौत पुलिस की अमानवीय पिटाई से हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










