
आपदा को अवसर बनाते रहे हैं केजरीवाल, इस बार क्यों मुश्किल लग रही है राह
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है और बीजेपी के खिलाफ आक्रमक रुख अपना रखा है. राजनीतिक आपदा को अवसर में बदलने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार सियासी राह आसान नजर नहीं आ रही है, क्योंकि जिन राज्यों में चुनाव है, वहां आम आदमी पार्टी का कोई खास ग्राफ नहीं है.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी के गठन तक के सफ़र में अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे के कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले मनीष सिसोदिया सीबीआई के सियासी चक्रव्यूह में घिर गए हैं, तो आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह सड़क पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. और सिसोदिया की गिरफ्तारी को सियासी हथियार के तौर पर इस्तेमाल बनाने में जुट गई है, लेकिन आपदा को अवसर में तब्दील कर देने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार सियासी राह मुश्किल भरी लग रही.
सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया के रूप में अरविंद केजरीवाल का एक और विश्वस्त सहयोगी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है. गिरफ्तारी की आशंका के बाद से आम आदमी पार्टी बीजेपी और मोदी सरकार पर हमलावर है. सांसद संजय सिंह से लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम दिग्गज नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी आक्रमक हो गई है.
केजरीवाल और भगवंत मान परिवार से मिले
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उनके घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की. केजरीवाल पहली बार अपने किसी गिरफ्तार नेता के घर पहुंचे थे. सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर हल्ला बोल रखा है. इससे यह बात तो साफ जाहिर होती है कि आम आदमी पार्टी इस मामले में फ्रंटफुट पर उतरकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का सियासी माइलेज उठाने की कवायद में जुट गई है.
सिसोदिया के समर्थन में आम आदमी पार्टी
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सुबह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली में AAP के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में जुटने लगे हैं और बीजेपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करेंगे तो वहीं पार्टी सिसोदिया पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. आप दफ्तर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश सहित कई शहरों में आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है. सांसद राघव चड्डा से लेकर संजय सिंह तक बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



