
'आपको जितनी भी जरूरत, हम उतना फंड देने के लिए तैयार, लेकिन...', अजित पवार ने रख दी कौन सी शर्त
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पुणे में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपको विकास के लिए जितनी भी जरूरत होगी, हम उतना फंड जरूर देंगे. अजित ने आगे एक शर्त भी रख दी. कुछ इसी तरह का बयान कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी दिया है.
लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट, एक-एक वोट के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं. मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए नेता लुभावने वादों का पिटारा खोल रहे हैं, अपने काम गिना रहे हैं. महाराष्ट्र और कर्नाटक के डिप्टी सीएम तो इन सबसे भी दो कदम आगे निकल गए. महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने तो जनता से काम के बदले वोट की डिमांड कर डाली.
दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बुधवार को पुणे में थे. पुणे में विकास के लिए फंड को लेकर कहा कि आपको जितनी भी जरूरत होगी, हम उतना फंड जरूर देंगे. उन्होंने आगे इसे लेकर अपनी शर्त भी बता दी. अजित पवार ने कहा कि जिस तरह से हम भरपूर फंड देने के लिए तैयार हैं, अब आप भी चुनाव में हमारे चुनाव चिह्न का बटन दबाएं. उन्होंने कहा कि इससे आपको धन आवंटित करने में मुझे भी खुशी होगी.
अजित ने साथ ही यह चेतावनी भी दे दी कि अन्यथा की स्थिति में धन आवंटित करने में मेरे हाथ आनाकानी करेंगे. वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी प्रचार के दौरान कुछ इसी अंदाज में नजर आए. डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के एक आवासीय परिसर में प्रचार के दौरान साफ कहा कि यहां एक बिजनेस डील के लिए आया हूं. उन्होंने बिजनेस डील पर जोर देते हुए कहा कि आपको सीए साइट और कावेरी जल चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'बहू को घर की लक्ष्मी बनने में कितने दिन लगेंगे...', अजित पवार ने शरद पवार पर फिर साधा निशाना
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने आगे जोड़ा कि अगर मैं यह करवा दूं तो आप मुझे क्या देंगे? उन्होंने यह भी कहा कि शेयरिंग और केयरिंग में यकीन करता हूं. डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि आपको मुझे विश्वास दिलाना होगा कि आपकी देखभाल कर सकूं. उन्होंने कहा कि मैं आपके हाथ में हूं. आप मुझे वोट दें, आप मुझे आश्वासन दें और तीन महीने के भीतर आपका काम हो जाएगा. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 48 और कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: BJP नेता ने महिला मंत्री को दिया 'अतिरिक्त पैग' लेने का सुझाव, कांग्रेस ने कहा, भाजपा का विनाश होगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










