
'आपके बेटे को पकड़ लिया है', नकली पुलिसवाला बनकर ठगों ने महिला प्रोफेसर को लगाया एक लाख रुपये का चूना
AajTak
मुंबई में साइबरों ठगों ने एक महिला प्रोफेसर को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया. दरअसल ठगों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर महिला को फोन किया और उसे बताया कि उसका बेटा उनकी हिरासत में है, उसे छुड़ाने के लिए एक लाख रुपये देने होंगे, महिला ने ठगों द्वारा दिए गए अकाउंट में एक लाख रुपये भेज दिए जिसके बाद उसे बाद में खुद के साथ हुई इस ठगी की जानकारी मिली.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 58 साल की एक महिला प्रोफेसर ठगी की शिकार हो गईं. एक अधिकारी ने बताया कि 58 साल के कॉलेज प्रोफेसर से एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर एक लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगी करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दावा किया था कि उसके बेटे को एक मामले में हिरासत में लिया गया है.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब प्रोफेसर जुहू इलाके में अपने कॉलेज में थीं. उन्होंने कहा, "लंच ब्रेक के दौरान, उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया और कहा कि उनके बेटे को एक मामले में हिरासत में लिया गया है. महिला ने अपने बेटे से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सकी."
अपने बेटे को बचाने के लिए, उसने जालसाजों द्वारा दिए गए अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, कुछ समय बाद, जालसाज ने प्रोफेसर को फोन किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
जब उसे पता चला कि हिरासत की जानकारी झूठी थी, उसने जुहू पुलिस स्टेशन में संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और साइबर क्राइम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










