
'आपके जैसा सिर्फ एक ही है', आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट
ABP News
Aamir Khan Birthday: आमिर खान के 61वें जन्मदिन पर सायरा बानो ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने आमिर के विनम्र व्यवहार और उनके साथ अपने प्यारे रिश्ते की तारीफ की है.
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सायरा बानो ने उनसे जुड़ी कुछ खास यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि आमिर न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि मुश्किल समय में साथ निभाने वाले सच्चे दोस्त भी हैं. आमिर का व्यवहार हमेशा विनम्र और सादगी भरा रहा है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है.
मुश्किल वक्त में आमिर हमेशा करीब रहे हैं...
सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ बिताए कुछ भावुक पलों को याद किया और लिखा कि 'कुछ ही दिन पहले, जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मुझे वही एहसास हुआ जैसे अपने प्यारे लोगों को देखकर मिलता है. मेरे अनुभव में आमिर हमेशा से बेहद विनम्र और समझदार इंसान रहे हैं. दिलीप साहब के लिए उनका लगाव से भरा हुआ सम्मान था, जो समय-समय पर दिखाई देता रहा है. खुशी के पलों और मुश्किल वक्त में आमिर हमेशा हमारे करीब रहे. जब दिलीप साहब की किताब को साकार करने में मुश्किलें आ रही थीं, तब भी आमिर ने बहुत ही लगन के साथ हमारा साथ दिया.'
A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












