
'आपके खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज है'... ये कहकर साइबर ठगों ने ऋषिकेश में की 52 लाख की ठगी
AajTak
देहरादून के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 67 वर्षीय पीड़ित योगेश चंद श्रीवास्तव निवासी रेलवे रोड, ऋषिकेश की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की है. आशंका है कि जालसाजों के जाल में फंसने के बाद पीड़ित ने खुद ही पैसे ट्रांसफर कर दिए हों.
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति को जेल जाने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने 52 लाख रुपये ठगी कर डाली. साइबर अपराधी ने बुजुर्ग पर मुंबई में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का दावा करके पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया था.
देहरादून के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 67 वर्षीय पीड़ित योगेश चंद श्रीवास्तव निवासी रेलवे रोड, ऋषिकेश की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की है.
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एसएचओ (SHO) गिरीश शर्मा ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उन्हें संदेह है कि जालसाजों ने क्लोनिंग के जरिए योगेश चंद श्रीवास्तव के खाते तक पहुंच बनाई और पैसे ट्रांसफर कर लिए.
SHO ने आगे बताया कि यह भी संभावना है कि जालसाजों के जाल में फंसने के बाद पीड़ित ने खुद ही पैसे ट्रांसफर कर लिए हों.
पुलिस अफसर ने कहा कि पीड़ित दबाव में आ गया क्योंकि जालसाजों ने उसे बताया कि उसके खिलाफ मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और उसके व्हाट्सएप नंबर पर तथाकथित एफआईआर की एक प्रति भी साझा की गई थी.
एसएचओ ने बताया कि पीड़ित योगेश चंद श्रीवास्तव से कुल 52.5 लाख रुपये की ठगी की गई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शायद कोई ऐप डाउनलोड किया होगा, जिससे जालसाजों के लिए फोन का क्लोन बनाना और खाते तक पहुंचना आसान हो जाता है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










