
'आपकी सरकार ने 10 साल में क्या-क्या किया... वो बताइए', हल्ला बोल में बोले आलोक शर्मा
AajTak
आजतक के खास शो हल्ला बोल में कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बीजेपी के घेरते हुए कहा कि अभी-भी पलवल में कांग्रेस-कांग्रेस हो रही है. अरे भाई मोदी साहब आपने दस साल में डबल इंजन की सरकार ने क्या किया. बीजेपी वो नहीं बताएगी.
आजतक के खास शो हल्ला बोल में कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा से पूछा गया कि लकड़बग्घों का झुंड है, शेर नहीं है. लकड़बग्घों का झुंड है शेर नहीं है सबको संभालना बहुत मुश्किल है और लगातार कुमारी सैलजा बोलती रही हैं कि सीएम पद पर उनकी दावेदारी है, लेकिन हां राहुल गांधी ने दोनों का मंच पर हाथ पकड़ा और कहा कि सब साथ मिलकर लड़ रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सभी का धन्यवाद की पीएम मोदी भी और तमाम बीजेपी के नेता मान रहे है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है.
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, अब बात आती है कि जो चार मिनट का अभी वक्तव्य दर्शकों ने सुना, उसमें आप आम आदमी पार्टी का ऐसा हो गया इनके अंदर फूट है. सैलजा ऐसा है फिर वो हिन्दू मुस्लिम है. फलाने ने ऐसा बोल दिया है, इसलिए हमें वोट दे दो. ये भाजपा के वक्तव्य हैं, अरे भाई दस साल आपकी सरकार रही है. आपको कम-से-कम 50 मिनट नॉन स्टॉप बोलना चाहिए कि दस साल में आपकी सरकार ने क्या-क्या किया है.
'आपने हरियाणा में कितने स्कूल बंद किए'
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज्यादा 37.4 महंगाई है. आज जिस तरह के हालत हैं, आप पूछ रहे तेलंगाना में कितने स्कूल खोले, वहां कितने स्कूल खोले, आज सवाल ये है कि हरियाणा में आपने दस साल में बंद कितने की हैं. अब आंकड़ा दिखे जाइएगा जरूर. मैं आंकड़ा है छह हज़ार से ज्यादा स्कूल है एग्जैक्ट आंकड़े देकर जाऊंगा. मैं आपको आपने हरियाणा में स्कूल बंद किए और हमसे पूछ रहे तेलंगाना में कितने खोले. अरे, भाई दस साल में हमने जीतने हरियाणा में उनको आपने बंद क्यों किया आज सवाल ये है. आज दिक्कत ये है कि बीजेपी की रैलियों में कहीं पर लोग आपा रहे हैं और जिस तरह से कांग्रेस का कैंपेन चल रहा है बीजेपी बौखलाई हुई है, पिछले पंद्रह दिन से केवल-केवल पीएम मोदी के वक्तव्य सुन लीजिए. अभी-भी पलवल में कांग्रेस-कांग्रेस हो रही है. अरे भाई मोदी साहब आपने दस साल में डबल इंजन की सरकार ने क्या किया. वो बताइए ना आप जरा आप वो नहीं बताएंगे. आप अपने 2014 और 2019 का मेनिफेस्टो पढ़ लीजिए, उसमें क्या-क्या लिखा हुआ था और क्या-क्या पूरा हुआ.
'GST किसने लगाया'
कांग्रेस नेता के अनुसार, क्या आपने महंगाई की बात नहीं की थी. बेरोजगारी की बात नहीं की थी. आपने अग्निविर से क्या हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि ड्रग्स इतना बड़ा इश्यू हो गया है मोदी एक शब्द नहीं बोलेंगे, क्योंकि वो किस पोर्ट से पकड़ा जाता है और क्या है. वो तो भगवान जाने किस दिशा में देश जा रहा है, लेकिन आप मुद्दों की बात नहीं करेंगे. हरियाणा की जनता आज कह रही है जवान, किसान, महिला और संविधान दूध-दही खाने वाला प्रदेश था. इस पर जीएसटी किसने लगाया. ट्रैक्टर पर जीएसटी किसने लगाया. एमएसपी की गारंटी कौन नहीं दे रहा है. आज किस तरह से तमाम किसानों को जिस तरह से पीटा गया. पूरे आंदोलन में वो क्या था. आज मुद्दों की बात कीजिए ना कि किसानों के लिए हमने ये किया. आपके 2019 के मेनिफेस्टो में था, किसानों के वेलफेयर के लिए एक अथॉरिटी बनाएंगे. वो अथॉरिटी कहां है. उसका अड्रेस देकर देकर जाइएगा, आप तेलंगाना हिमाचल यहां-वहां, लेफ्ट-राइट ये सब बंद कर दीजिए. हरियाणा में आपकी सरकार ने दस साल क्या किया वो बताइए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










