
'आपकी मौत के बाद ही मेरी जिंदगी सही होगी...', नींद की गोलियां देकर घोंट दिया मां का गला, फिजियोथेरेपिस्ट का कुबूलनामा
AajTak
बेंगलुरु में कलयुगी बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर डाली. फिर उनके शव को सूटकेस में डाला और थाने लेकर पहुंच गई. पुलिस के सामने युवती ने कुबूल किया कि उसी ने अपनी मां की हत्या की है. वो भी इसलिए क्योंकि उसकी मां ने ही उसे कहा था कि वह उसे मार डाले. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
कर्नाटक के बेंगलुरु का माइको लेआउट थाना. 12 जून की सुबह सभी पुलिस वाले थाने में ड्यूटी दे रहे थे. तभी थाने के सामने एक ऑटो आकर रुका. उससे एक महिला बाहर निकली. उसके हाथों में नीले रंग का एक ट्रॉली बैग था. महिला बैग लेकर सीधे थाने के अंदर आ गई.
पुलिस वालों को लगा कि शायद यह महिला कोई FIR दर्ज करवाने आई है. लेकिन तभी महिला ने पुलिस वालों को बताया कि उसका नाम सोनाली सेन है. वह एक फिजियोथेरेपिस्ट है. पुलिस वालों ने उससे वहां आने का मकसद पूछा तो महिला ने बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर डाली है.
यह सुनते ही पुलिस वालों को लगा कि शायद वह महिला या तो दिमागी रूप से बीमार है. या फिर कोई मजाक कर रही है. लेकिन महिला ने फिर से कहा कि उसने अपनी मां की हत्या की है और इस बैग में उनकी लाश है.
यह सुनते ही पुलिस वालों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस वालों ने कहा कि ठीक है यह बैग खोलकर दिखाओ. जैसे ही महिला ने बैग खोला तो देखा कि सच में उसके अंदर एक बुजुर्ग महिला की लाश थी. हाथ और पैर मोड़कर लाश को बैग में डाला गया था. उसमें एक बुजुर्ग शख्स की फोटो भी थी.
सोनाली ने बताया कि यह उसके पिता की तस्वीर है. वो बोली कि मेरी मां मुझे बार-बार कह रही थी कि मुझे मार डालो. इसलिए मैंने उन्हें मार दिया. महिला का यह बयान सुनकर पुलिस को भी यकीन नहीं हो पा रहा था. उन्होंने महिला को कुर्सी पर बैठाया फिर विस्तार से पूरी कहानी सुनाने को कहा.
महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. उसकी उम्र 39 साल है. सोनाली ने बताया कि वह अपने माता-पिता की एकलौती औलाद थी. जब उसकी शादी हो गई तो पति के साथ वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गई. ससुराल में उसका पति और सास ही हैं. वहीं, उसके माता-पिता कोलकाता में रहते थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










