
'आपकी बेटी के बराबर हैं...', जब निर्मला को माताजी बोलने पर खड़गे को धनखड़ ने टोका
AajTak
राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान जब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'माताजी' कहकर संबोधित किया तो इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोक दिया. धनखड़ ने खड़गे से कहा कि वित्त मंत्री माताजी नहीं आपकी बेटी के बराबर हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024-25 के लिए देश का बजट संसद में पेश कर दिया है. बजट पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा चल रही है. राज्यसभा में चर्चा के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष ने वित्त मंत्री को 'माताजी' कहकर संबोधित किया तो इस पर सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोक दिया. धनखड़ ने उच्च सदन में नेता विपक्ष से कहा कि वित्त मंत्री आपकी बेटी के बराबर हैं.
बजट पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केवल दो राज्यों को छोड़कर किसी और राज्य को कुछ नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, सबकी थाली खाली और दो की थाली में पकौड़ा और जलेबी. खड़गे ने राज्यों के नाम गिनाते हुए कहा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, ओडिशा और दिल्ली को कुछ नहीं दिया गया. ऐसा बजट मैंने कभी नहीं देखा. इसकी हम आलोचना करते हैं.
हमें उम्मीद थी कि सबसे ज्यादा बजट हमें मिलेगा: खड़गे
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से आती हैं और हमारी अपेक्षा थी कि सबसे ज्यादा बजट हमें ही मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसकी हम आलोचना करेंगे. वहीं जब इस पर जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोका तो उन्होंने कहा, "मैं बोल लेता हूं क्योंकि वो तो बोलने में एक्सपर्ट हैं. माताजी बोलने में तो एक्सपर्ट हैं." इस पर सभापति ने खड़गे को टोकते हुए कहा कि वो माताजी नहीं आपकी बेटी के बराबर हैं.
अगर बैलेंस नहीं होगा तो... खड़गे
हालांकि खड़गे ने सभापति की बात को नकारते हुए आगे कहा, "जिस-जिस जगह विपक्षी दल चुनकर आ गए है. जिन-जिन जगहों पर आपको जनता ने नकार दिया है, उस जगह कुछ नहीं मिला. अगर ऐसा आप करते रहे. अगर बैलेंस नहीं होगा तो डेवलेपमेंट कैसे होगा. आज लोग आपके साथ हैं. कल लोग दूसरों के साथ होंगे. यह बजट किसी को खुश करने के लिए और कुर्सी को बचाने के लिए पेश किया गया है. इसलिए इंडिया गठबंधन पूरे देश में इस बात का विरोध करेगी."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










