
आपकी बिटिया को बालिग होने पर मिलेंगे 65 लाख, सरकार की इस योजना में ऐसे करें निवेश
AajTak
Investment plan for girl child: अगर आपके घर में हाल-फिलहाल किसी बेटी का जन्म हुआ है, तो अभी से उसके भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए. अगर आपकी पहले से ही कोई बेटी है और उसके निवेश के लिए आपने कुछ खास नहीं सोचा है तो अब भी देर नहीं हुई है.
अगर आपके घर में हाल-फिलहाल किसी बिटिया का जन्म हुआ है, तो आपको अभी से उसके भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत कर देनी चाहिए. अगर आपकी पहले से ही कोई बेटी है और उसके निवेश के लिए आपने कुछ खास नहीं सोचा है तो अब भी देर नहीं हुई है. हम आपको बताते हैं कि आप अपनी बिटिया के लिए किस तरह से निवेश कर उसे बालिग होने पर 65 लाख रुपये तक दिला सकते हैं. (फाइल फोटो: Getty Images)
अगर आपके घर में 10 साल से कम उम्र की बिटिया है तो हर महीने छोटी-छोटी राशि जोड़कर या साल में एकमुश्त रकम जमाकर उसके भविष्य को संवार सकते हैं. मोदी सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश से आप अपने बिटिया के बालिग होने तक अधिकतम 65 लाख रुपये तक के बड़े फंड की व्यवस्था कर सकते हैं, जो उसके पढ़ाई से लेकर शादी तक कहीं भी काम आ सकता है. (फाइल फोटो: Getty Images)
फिलहाल सरकार सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना 7.6 फीसदी ब्याज दे रही है जो कि बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ के मुकाबले बेहतर है. बिटिया की भविष्य के लिए यह एक शानदार स्कीम है. इस योजना में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है, साथ ही इनकम टैक्स डिडक्शन भी क्लेम कर सकते हैं. (फाइल फोटो: Reuters)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










