
आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची IAS जी कृष्णैया की पत्नी, जेल भेजने की मांग
AajTak
डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी पाए गए आनंद मोहन की रिहाई का उनकी पत्नी ने विरोध किया है. दिवंगत डीएम की पत्नी उमा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और बिहार सरकार के फैसले को रद्द करने की मांग की है. उनकी पत्नी ने आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने की भी मांग की है.
बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. साल 1994 में गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को रिहाई मिलने के बाद अब उनकी पत्नी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
दिवंगत डीएम की पत्नी उमा ने याचिका दायर कर मांग की है कि आनंद मोहन को फिर से जेल भेजा जाए. उमा ने बिहार सरकार के नियमों के बदलाव के नोटिफिकेशन को भी रद्द करने की मांग की है.
उनकी दलील है कि जब आनंद मोहन को सजा हुई तब यह कानून बनाया गया था जिसमें बदलाव का प्रावधान नहीं था, लिहाजा अब बिहार सरकार द्वारा किया गया बदलाव 29 साल पहले दिए गए फैसले पर लागू नहीं होगा.
दरअसल बिहार सरकार ने 10 अप्रैल की कारागार नियमावली, 2012 के नियम 481(i)(क) में संशोधन कर दिया. इसके तहत 'ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या' को अब अपवाद की श्रेणी से हटा दिया. पुराने नियम के तहत सरकारी सेवक की हत्या करने वालों को पूरी सजा से पहले रिहाई की छूट का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन नियम में संशोधन के बाद ऐसे अपराधियों के लिए भी अब छूट मिल सकेगी. इस नए नियम के तहत ही बिहार सरकार ने पिछले दिनों आनंद मोहन समेत 27 कैदियों की रिहाई की अधिसूचना जारी की थी.
पटना हाई कोर्ट में भी याचिका
आनंद मोहन सिंह की रिहाई के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में भी एक जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि वह सरकार की तरफ से जेल मैनुअल में किए गए संशोधन पर रोक लगाए. इस बदलाव को याचिकाकर्ता ने गैरकानूनी बताया है. याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सरकारी सेवकों का मनोबल गिरेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










