
आधार लिंक नहीं है तो सिर्फ रात में ही बुक कर पाएंगे रेल टिकट... रिजर्वेशन पर आया नया नियम
AajTak
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बढ़ते ऑनलाइन टिकट धोखाधड़ी मामलों पर रोक लगाने के लिए अब IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. जिन यात्रियों का अकाउंट आधार से जुड़ा नहीं है, वे केवल तय समय पर ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे. अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के लिए आधार-वेरीफिकेशन जरूरी है.
रेलवे ने टिकटिंग फ्रॉड पर रोक लगाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के ओपनिंग डे पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग केवल आधार-वेरीफाइड IRCTC अकाउंट से ही संभव होगी. जिन यात्रियों का अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे केवल तय समय पर ही टिकट बुक कर पाएंगे. 12 जनवरी 2026 से बिना आधार आईडी के ऑनलाइन टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी.
29 दिसंबर 2025 से एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल आधार-प्रमाणित यूजर ही ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुक कर पाएंगे. इसके अलावा, 5 जनवरी 2026 से समय सीमा बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे कर दी जाएगी. इसके बाद 12 जनवरी 2026 से ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक पूरे दिन के लिए आधार-वेरीफाइड अकाउंट से ही टिकट बुकिंग संभव होगी.
रेलवे ने बताया कि यह नियम केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा. पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों से टिकट बुकिंग की मौजूदा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा.
फर्जी अकाउंट्स पर सख्ती रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह कदम फर्जी अकाउंट्स के नेटवर्क को खत्म करने के लिए उठाया गया है. अब तक लगभग 3 करोड़ फर्जी आईआरसीटीसी अकाउंट बंद किए जा चुके हैं. 3 करोड़ और अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें बंद करने की प्रक्रिया चल रही है. कुल मिलाकर लगभग 6 करोड़ फर्जी अकाउंट्स निष्क्रिय किए जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: नए साल के वीकेंड में बनाएं राजस्थान-गुजरात घूमने का प्लान, खास है IRCTC का ये टूर पैकेज
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आधार-आधारित वेरिफिकेशन से असली यूजर्स की पहचान सुनिश्चित होगी और फर्जी प्रोफाइल्स के जरिए बल्क बुकिंग पर रोक लगेगी. ऑनलाइन बुकिंग विंडो को केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ताओं तक सीमित करने से धोखाधड़ी और अनुचित तरीकों पर रोक लगेगी. इससे असली यात्रियों को टिकट आसानी से मिल पाएंगे और भारतीय रेलवे की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










